Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आगरा में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या; रातभर लाश के पास बैठा रहा पति; सुबह थाने पहुंचा और पुलिस को बताई कत्ल की वजह

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 03:17 PM (IST)

    Agra Crime News In Hindi Today आगरा में सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कालोनी की घटना। शुक्रवार शाम को पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद। एक दूसरे की श ...और पढ़ें

    आगरा में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या
    आगरा में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

    जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Murder News: सदर की सरस्वती विहार कालोनी में शक में पति ने नर्स पत्नी की शुक्रवार आधी रात को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कई घंटे शव के साथ बैठा रहा। शनिवार सुबह करीब सात बजे थाने पहुंचकर पति ने हत्या की जानकारी दी तो पुलिसकर्मी उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंचे।

    शव को अपने कब्जे में कर लिया। पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को भी विवाद हुआ था। दोनों अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। बाद में सुलह करके घर आ गए, रात में दोबारा दोनों के बीच विवाद हो गया।

    12 साल पहले की थी शादी

    सरस्वती विहार कालोनी की रहने वाली 32 वर्षीय मंजू गोला की शादी 12 वर्ष पहले गोविंद गोला के साथ हुई थी। मंजू पेशे से नर्स थी, जबकि गोविंद फोटोग्राफर है।दंपती के तीन बच्चे हैं। मंजू के नर्स होने के चलते स्टाफ और परिचितों के लगातार फोन आते थे। इससे पति उस पर शक करने लगा, जिसे लेकर आए दिन झगड़ा होने लगा। दोनों के स्वजन कई बार उनके बीच में सुलह करा चुके थे।

    ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: PM मोदी हों या नीतीश कुमार, क्यों दिला रहे 'जंगलराज' की याद? जान लें भाजपा का मास्टरप्लान

    पत्नी और पति के बीच हुआ था झगड़ा

    शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ, दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत लेकर सदर थाने पहुंच गए। वहां कुछ घंटे बाद उनमें सुलह हो गई थी। गोविंद ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया।

    रात करीब तीन बजे उसने गुस्से में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। घटना के समय बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। पत्नी की हत्या करने के बाद वह कमरे में रहा। सुबह होते ही उसने थाने आकर समर्पण कर दिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Premanand Maharaj: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।