Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: शक और सनक में कत्ल, 52 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, हत्यारोपित पति की तलाश में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 12 May 2024 12:57 PM (GMT+05:30)

    Agra Crime News In Hindi Today Update फतेहाबाद के नगला गड़रिया में पति ने 52 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी मार की हत्या कर पति फरार हो गया। शनिवार रात पत् ...और पढ़ें

    Agra News: पत्नी की कुल्हाड़ी मार की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
    Agra News: पत्नी की कुल्हाड़ी मार की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

    HighLights

    1. शक करने पर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या
    2. पुलिस आरोपित पति की तलाश कर रही है

    जागरण संवाददाता, आगरा/फतेहाबाद। Agra Crime News: कस्बा फतेहाबाद के गांव नगला गड़रिया में शनिवार रात शक के चलते विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला बोलकर हत्या कर दी। आरोपित शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। सुबह जागने पर बेटी को घटना की जानकारी हुई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

    बेटी रेनू ने बताया कि उसकी 52 वर्षीय मां मुन्नी देवी शनिवार की रात घर में सोई हुई थी। तभी पिता श्री भगवान ने मां पर शक करते हुए विवाद शुरू कर दिया।अधिक अपशब्द बोलने पर दोनों में झगडा हो गया। पिता ने मां के दाहिने कान के पास कुल्हाड़ी मार

    दी। मां की मौके पर ही मौत हो गई। पिता हत्या कर घर से भाग गया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो मां का शव चारपाई पड़ा हुआ था। चीख पुकार मच गई।आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

    सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम पुरुषोत्तम पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ेंः UP School Holidays: इंतजार हुआ खत्म, आ गई स्कूलों की छुट्टी की डेट, 20 नहीं इस बार 18 मई से बंद होंगे विद्यालय

    ये भी पढ़ेंः Pilibhit News: रिवॉल्वर और बंदूक के लाइसेंस बनवाने के लिए सपा नेता ने किया ऐसा काम, अब सलाखाें के पीछे पहुंचा

    सनकी था आरोपित श्रीभगवान

    सौफीपुर थाना बसई मुहम्मदपुर फिरोजाबाद के रहने वाले मृतका के भाई रामभजन ने आरोपित श्रीभगवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रामभजन ने पुलिस को बताया कि श्रीभगवान शक्की और सनकी व्यक्ति हैं।वो आए दिन मेरी बहन को मारता पीटता था।और शनिवार की रात उसने बहन की हत्या कर दी। मेरी बहन के छह लड़के और एक बेटी है।