विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हैदराबाद उड़ान जेवर शिफ्ट, बेंगलुरु फ्लाइट के दिन घटे

Published: Sat, 13 Jun 2026 12:49 PM (IST)

आगरा से हैदराबाद की उड़ान 16 जून से खेरिया एयरपोर्ट से नहीं चलेगी, बल्कि जेवर एयरपोर्ट से संचालित होगी। बेंगलुरु ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. हैदराबाद उड़ान 16 जून से खेरिया से नहीं, जेवर से चलेगी।

  2. बेंगलुरु उड़ान 2 जुलाई से सप्ताह में पांच दिन ही चलेगी।

  3. नवी मुंबई उड़ान पूर्ववत सप्ताह में तीन दिन जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, आगरा। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। 16 जून से हैदराबाद फ्लाइट नहीं चलेगी। अब यह फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट के बदले जेवर एयरपोर्ट से चलेगी। दो जुलाई से बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में सात के बदले पांच दिन चलेगी।

नवी मुंबई फ्लाइट पूर्व की तरह सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी। विंटर सीजन शेड्यूल में ही फ्लाइट के बढ़ने के आसार हैं तब तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ेगा।

हैदराबाद फ्लाइट को जेवर एयरपोर्ट किया जा रहा शिफ्ट

इस साल की शुरुआत में खेरिया एयरपोर्ट से चार फ्लाइट संचालित थीं। यह सभी फ्लाइट इंडिगो कंपनी की हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 29 मार्च को अहमदाबाद फ्लाइट को बंद कर दिया। आगरा से मुंबई चलने वाली फ्लाइट को नवी मुंबई शिफ्ट कर दिया। 15 जून से जेवर एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है। जिस पर मंत्रालय ने आगरा सहित अन्य शहरों की फ्लाइट में कमी की है।

नवी मुंबई फ्लाइट में नहीं है कोई भी बदलाव

16 जून से हैदराबाद फ्लाइट नहीं चलेगी। यह फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट से चलेगी। वर्तमान में बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में सात दिन चलती है। दो जुलाई से यह फ्लाइट मंगलवार और गुरुवार को छोड़कर बाकी पांच दिन चलेगी। नवी मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। इसकी टाइमिंग में भी कोई भी बदलाव नहीं हो रहा है। 29 अक्टूबर से विंटर सीजन शेड्यूल लागू होगा। ऐसे में फ्लाइट की संख्या में बढ़ोत्तरी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- धरना स्थल से CJP अध्यक्ष अभिजीत को बिना भाषण लौटाया, लखनऊ में छात्रों ने किया विरोध

दो कंपनियों ने नहीं ली दिलचस्पी

छह माह में खेरिया एयरपोर्ट में दो कंपनियों के प्रेजेंटेशन हुए हैं। एक कंपनी ने आगरा से मुंबई और दूसरी ने आगरा से बेंगलुरु के संचालन का प्रस्ताव दिया था लेकिन दोनों शहरों के लिए पहले से ही फ्लाइट हैं। ऐसे में अनुमति नहीं मिली। बाकी शहरों में दोनों कंपनियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

यह भी पढ़ें- लॉटरी निकलते ही खिल उठे चेहरे, LDA की अनंत नगर योजना में 540 भूखंडों का आवंटन

16 जून से हैदराबाद फ्लाइट नहीं चलेगी। दो जुलाई से बेंगलुरु फ्लाइट सात में पांच दिन चलेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

-

विवेक शर्मा, निदेशक खेरिया एयरपोर्ट।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।