Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Asmita: अवैध मतांतरण का सरगना अब्दुल रहमान पुलिस रिमांड पर, NIA की पूछताछ में खुलेंगे कई राज!

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 08:13 AM (IST)

    Operation Asmita पुलिस ने अवैध धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर भेजा है। एनआईए भी मामले की जां ...और पढ़ें

    अवैध मतांतरण के आरोपित की जानकारी देते पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और आरोपित अब्दुल रहमान। फाइल
    अवैध मतांतरण के आरोपित की जानकारी देते पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और आरोपित अब्दुल रहमान। फाइल

    HighLights

    1. अब्दुल रहमान पूर्व में महेंद्र पाल सिंह था।
    2. दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, घर से साहित्य बरामद
    3. जबरन निकाह कराने का युवती का आरोप

    जागरण संवाददाता, आगरा। Operation Asmita:अवैध मतांतरण गिरोह का सरगना अब्दुल रहमान अब 10 दिन पुलिस की रिमांड पर रहेगा। दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद मंगलवार दोपहर पुलिस ने उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया।

    कोर्ट ने दो अगस्त तक उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत कर दी है। कई राज्यों में फैले नेटवर्क और विदेशी फंडिंग का मामला देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी सोमवार रात को पहुंच गई। एनआईए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

    सदर क्षेत्र के जूता कारोबारी की दो बेटियों के अपहरण की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को अवैध मतांतरण गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गोवा से गिरफ्तार आयशा (पूर्व का नाम एसबी कृष्णा) से पूछताछ में अब्दुल रहमान का नाम सामने आया।

    पुलिस ने कोर्ट से वारंट लेकर सोमवार को अब्दुल रहमान के सीलमपुरी स्थित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मुस्तफाबाद में अब्दुल रहमान के घर छापा मारा। आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उसके घर से रोहतक की एक युवती को भी बरामद किया। सांपला थाने में युवती के स्वजन ने 12 नवंबर 2024 को युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

    दिल्ली से पुलिस ने किया था गिरफ्तार, घर से मिला था इस्लाम से संबंधित साहित्य

    अब्दुल रहमान के घर से बड़ी संख्या में मतांतरण से संबंधित पुस्तकें व इस्लाम से संबंधित साहित्य बरामद हुआ। बड़ी संख्या में मिलीं पुस्तकों को पुलिस कार में भरकर लाई। अब्दुल रहमान ने वर्ष 1990 में मतांतरण किया था। वह मूलरूप से फिरोजाबाद में रजावली के रामगढ़ गांव का रहने वाला है। मतांतरण से पहले उसका नाम महेंद्र पाल सिंह था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने अब्दुल रहमान को गड़ी सुरक्षा में मंगलवार दोपहर तीन बजे सीजेएम कोर्ट में पेश किया। विवेचक ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड को प्रार्थना पत्र दिया।

    घर से बरामद हरियाणा की युवती का कराया था जबरन निकाह, कोर्ट में बयान

    पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कोर्ट ने दो अगस्त तक की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत कर दी। अब्दुल रहमान के घर से बरामद युवती ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि अब्दुल रहमान ने अपने घर उसका जबरन निकाह कराया था। राजस्थान से काजी निकाह कराने आया था। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद उसे स्वजन के सिपुर्द कर दिया।

    काजी से पूछताछ के लिए एक टीम राजस्थान में भेजी गई है। अब्दुल रहमान से पूछताछ कर उसके बैंक खातों, फंडिंग करने वालों और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी की जाएगी। उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

    Read Also: Illegal Conversion Racket: टॉपर रही है मतांतरण का पाठ पढ़ाने वाली साइमा, कोचिंग में थीं जम्मू की छात्राएं

    Illegal Conversion Racket: साहित्य से मतांतरण के लिए ब्रेनवॉश करता था गिरोह, अब्दुल रहमान ने लिखी एक पुस्तक