यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
School Time Change: माैसम विभाग की लू की चेतावनी, यूपी के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे होगी छुट्टी
School Time Change Due To Heatwave Alert In Agra मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार के लिए जताया पूर्वानुमान -अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई मंगल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों से सबसे अधिक विद्यार्थी प्रभावित थे क्योंकि अधिकांश स्कूलों ने छुट्टी का समय दोपहर एक से दो बजे तक निर्धारित किया था। अभिभावकों की लगातार मांग को देखते हुए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने अभिभावकों की मांग मानते हुए बच्चों को राहत दी है।
अब जिले के सभी स्कूल सुबह 7:00 से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। डीएम ने बढ़ते तापमान, गर्मी और लू (हीट वेव) को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों को समय परिवर्तित कर आज से कक्षाएं सुबह 7:00 से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित करने के निर्देश दिए।
डीएम का आदेश है कि बच्चों को गर्मी से बचाने और तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए स्कूलों को कक्षा में पंखे, कूलर, शीतल पेजयल आदि की व्यवस्था करानी होगी। विद्यार्थियों को खुले में या धूप में कोई भी शैक्षिक व अन्य गतिविधियां नहीं कराई जाएंगी। हालांकि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की ड्यूटी में लगे सभी शिक्षक व अन्य स्कूल कार्मिक निर्देशानुसार ही विद्यालय व क्षेत्र में रहकर निर्वाचन कार्य जारी रखेंगे।
लू करेगी परेशान
सूरज ने मंगलवार को पसीना छुड़ाया। दोपहर में सूरज के तेवर तल्ख होने से शहरवासी परेशान रहे। आगरा प्रदेश के गर्म शहरों में पांचवें नंबर पर रहा। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बलिया पहले स्थान पर रहा।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः UP Crime News: एसटीएफ और पुलिस ने गिरफ्तार किया ऐसा गिरोह, जिसने फर्जी कागजों से अब तक 100 बदमाशों को दिलाई जमानत
सूरज के तल्ख तेवर
मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। घर से बाहर निकलने पर धूप चुभती हुई नजर आई। दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता गया। दोपहर 12 बजे के बाद तो घर से निकलना दूभर हो गया। तेज धूप से त्वचा झुलस गई। जरूरी काम होने पर ही लोगों ने घर से बाहर निकलना पसंद किया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को न्यूनतम तापमान करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शाम को मौसम में बदलाव आया और हवा चलने लगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान यथावत रहेगा। गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर में लू चलेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।