Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लव जिहाद पर लगाम लगाने को विहिप के हिंदुत्व रक्षकों की फौज

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Wed, 28 Dec 2016 08:30 PM (IST)

    हिदूवादियों पर हो रहे हमले और लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विश्व हिदू परिषद जुट गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आगरा (जेएनएन)। हिदूवादियों पर हो रहे हमले और लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विश्व हिदू परिषद जुट गई है। संगठन की शक्ति बढ़ाने और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए कार्यकताओं को तैयार करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए हर प्रखंड स्तर पर संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को जोड़कर हिदुत्व रक्षक तैयार किए जा रहे हैं।

    अखिलेश ने मुलायम को सौंपी चहेते उम्मीदवारों की सूची, शिवपाल को ऐतराज

    ब्रजक्षेत्र को हिदुओं और हिदुत्व का केंद्र बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। विहिप के आगरा जिले में कुल 37 प्रखंड हैं, जिसमें से 18 महानगर में ही हैं। इनमें महाआरती, सुंदरकांड पाठ आदि गतिविधियों से संपर्क बनाया जा रहा है। सम्मिलित होने वाले लोगों को प्रदेश के वर्तमान हालात, हिदूवादियों और धार्मिक स्थानों के साथ हो रहे दोहरे व्यवहार के बारे में बताकर उन्हें समाज के लिए संगठन के साथ जोडऩे का आह्वान किया जाता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के ही किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को मुख्य यजमान बनाया जाता है। प्रांत उपाध्यक्ष विहिप सुनील पाराशर ने बताया कि संगठन हिदुत्व के रक्षक और हिंदू नेता तैयार कर रहा है। इसके लिए हर प्रखंड में कार्य चल रहा है। किसी भी हिदू का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    सपा घमासान में जया बच्चन की सांकेतिक एंट्री, 'बुडढ़े कहां देख पाते सपने'