Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कासगंज: आगरा के कांवड़ियों की बाइक अपने ही जत्थे में शामिल पिकअप से टकराई, बाह के युवक की मौत

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:43 PM (IST)

    कासगंज-सोरों मार्ग पर गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे में हादसा हो गया। अपनी ही पिकअप से बाइक टकराने से आगरा के एक कांवड़िया मनीष की मौत हो गई ...और पढ़ें

    कासगंज में हुए हादसे में बाह के युवक मनीष की मौत हो गई। फाइल फोटो

    कासगंज में हुए हादसे में बाह के युवक मनीष की मौत हो गई। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, कासगंज। कछला घाट से गंगाजल लेकर आगरा लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे के साथ रविवार देर रात कासगंज-सोरों मार्ग पर हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक बाइक अपने ही जत्थे की पिकअप में पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि दो अन्य शिवभक्त घायल हो गए। एक घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि दूसरे को छुट्टी दे दी गई।

    आगरा के चार-पांच गांवों के कुल 32 कांवड़ियों का दल एक पिकअप, पांच मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा से कछला घाट गंगाजल लेने आया था। गंगाजल भरने के बाद सभी अपने गृह जनपद आगरा लौट रहे थे।

    इसी दौरान सोरों-कासगंज मार्ग पर एक बाइक पर 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम खोहरी थाना खेड़ा राठौर, 20 वर्षीय मनीष पुत्र विनोद निवासी शंकरपुर थाना बाह तथा 22 वर्षीय राहुल पुत्र रामबरन निवासी हरलालपुर थाना बाह सवार थे। यह बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही अपने ही जत्थे की पिकअप से पीछे से टकरा गई

    हादसे के बाद साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों ने तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बाइक चला रहे मनीष को मृत घोषित कर दिया। घायल अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि राहुल को पेट में दर्द की शिकायत होने पर बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

    घटना की सूचना रात में ही मृतक मनीष के परिवार वालों को दे दी गई थी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। एसपी सुशील कुमार ने बताया कांवड़ियाें की बाइक अपने ही जत्थे में शामिल पिकअप से टकराई है। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है।

    खबरें और भी