विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: आगरा मंडल की लोकसभा सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग? पढ़ें पूरी डिटेल

Published: Sat, 16 Mar 2024 03:28 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2024 04:23 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 Agra News आगरा लोकसभा सीट पर भाजपा ने प्रो. एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: आगरा में होगा लोकसभा चुनाव।
Lok Sabha Election 2024: आगरा में होगा लोकसभा चुनाव।

HighLights

  1. सपा ने दोनों ही सीटों से अभी अपने प्रत्याशी के नाम नहीं खोले हैं।
  2. आगरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी किए हैं रिपीट

डिजिटल डेस्क, आगरा। लोकतंत्र के महापर्व में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। सात चरणाें में चुनाव होगा। चार जून को मतगणना होगी।

आगरा में बीजेपी ने अपने दोनों प्रत्याशियों पर फिर से भरोसा जताया है। मैनपुरी की सीट पर सभी की नजरें रहेंगी। यहां से सपा की डिंपल यादव सपा की प्रत्याशी हैं। छटवां चरण उत्तर प्रदेश के काफी सीटों पर मतगणना वाला होगा।

जानिए आपके शहर में कब होगी वोटिंग

यूपी में सात चरण में पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं, जोकि देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा हैं। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। ब्रज की छह सीटों पर तृतीय चरण 07 मई को मतदान होगा। जिनमें आगरा, फतेहपुरसीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस और एटा शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव की तारीखें

7 चरणों मे होंगे चुनाव

पहला चरण 19 अप्रैल 21 राज्य

दूसरा चरण 26 अप्रैल 23 राज्य

तीसरा चरण 7 मई 12 राज्य

चौथा चरण 13 मई 12 राज्य

पांचवा चरण 20 मई

6 चरण 25 मई उत्तर प्रदेश में 6वें चरण में लोकसभा चुनाव

7वां चरण - 1 जून ।

चुनाव गड़ना - 4 जून ।

आगरा में 7 मई को होगा लोकसभा चुनाव

इन चरणाें यहां होंगे चुनाव

आगरा लोकसभा सीट− 7 मई को मतदान

मैनपुरी लोकसभा सीट− आगरा, फिरोजबाद, मैनपुरी एटा 7 मई को मतदान

मथुरा लोकसभा सीट− 26 अप्रैल को होगा मतदान

फिरोजाबाद लोकसभा सीट− 7 मई को मतदान

एटा कासगंज लोकसभा सीट− 7 मई को मतदान

मथुरा में हेमा तीसरी बार मैदान में, डिंपल यादव मैनपुरी से

मथुरा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेत्री हेमा मालिनी को फिर से प्रत्याशी बनाया है। जबकि सपा और बसपा के प्रत्याशी की घाेषणा बाकी है। मैनपुरी सीट से सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने मैनपुरी और फिरोजाबाद सीट से प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि जिले में 3695 बूथ हैं।

आगरा लोकसभा क्षेत्र में मतदाता और बूथ विधानसभा क्षेत्र का नाम, कुल मतदाता, कुल बूथ

जलेसर-एटा, 3 लाख 365

एत्मादपुर, 4.60 लाख 474

आगरा कैंट, 4.71 लाख, 468

आगरा दक्षिण, 3.68 लाख, 390

आगरा उत्तर, 4.44 लाख 428

फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र

आगरा ग्रामीण, 4.41 लाख, 448

फतेहपुरसीकरी, 3.60 लाख, 398

खेरागढ़, 3.33 लाख, 360

फतेहाबाद, 3.20 लाख, 368

बाह, 3.35 लाख, 361

पंफलेट में मुद्रक और प्रकाशक का नाम पता जरूरी

निर्वाचन आयोग ने सभी प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक पंफलेट में मुद्रक, प्रकाशक का नाम और पता लिखना अनिवार्य है। इसी तरह से पुस्तिका से लेकर पोस्टर में भी नाम और पता होगा। अगर इसे अंकित नहीं किया जाता है तो प्रकाशक पर कार्रवाई की जाएगी। दो हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि निर्धारित फार्म में जानकारी देनी होगी।

वोटर को लुभाया तो एक साल की जेल और लगेगा जुर्माना

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अगर वोटर को लुभाया तो एक साल की जेल और दो हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। यही नहीं, अगर वोटर को धमकाने, डराने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वोटर इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों या फिर कंट्रोल रूम में फोन कर दर्ज करा सकते हैं। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि उड़न दस्तों का गठन किया जा रहा है। यह दस्ते नजर रखेंगे। भारतीय दंड संहिता की धारा-171 ख के अनुसार वोटर को डराया नहीं जा सकता है।

ये है कंट्रोल रूम का नंबर

0562-2250170 हेल्प लाइन नंबर : 1950