Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra Lok Sabha Result: भाजपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल दूसरी बार जीतकर बने सांसद, सपा और बसपा को चटाई धूल

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:57 PM (IST)

    Agra Lok Sabha Seat Result 2024 आगरा लोकसभा क्षेत्र में 54 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2019 में 59.18 प्रतिशत मतदान हुआ था। अगर इस लोकसभा की बात की जाए तो ...और पढ़ें

    Agra Lok Sabha Result; आगरा में प्रो. एसपी सिंह बघेल भाजपा से सांसद चुने गए।
    Agra Lok Sabha Result; आगरा में प्रो. एसपी सिंह बघेल भाजपा से सांसद चुने गए।

    HighLights

    1. बसपा से पूजा अमरोही प्रत्याशी की जमानत जब्त
    2. सपा गठबंधन से सुरेश कर्दम प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे

    अभिषेक सक्सेना, ऑनलाइन डिजिटल डेस्क, आगरा। Lok Sabha Result 2024 अपने मजबूत किले को इस बार भी भगवा दल ने उसी मजबूती से कब्जे में रखा, जिसकी उम्मीद थी। आगरा में गठबंधन की साइकिल को काफी पीछे छोड़ दिया और गठबंधन के हाथ को पीछे छोड़कर फतेहपुर सीकरी में आखिरी दौर में कमल खिला।बसपा प्रत्याशियों की दोनों सीटों पर जमानत जब्त हो गईं।

    गुरुवार सुबह फिरोजाबाद स्थित मंडी समिति में आगरा सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र की मतगणना शुरू हुई।यहां शुरुआत से ही परिणाम भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के पक्ष में आता दिखा। पहले चक्र से उनकी लीड बढ़ती गई और अंतिम चरण में यह जीत में बदल गई। यहां दोपहर बाद जीत लगभग तय हो गई थी, इसलिए अन्य पार्टी के प्रत्याशियों में कोई जोश नजर नहीं आया।

    सुरेश कर्दम को हराकर दूसरी बार बने सांसद

    वहीं भाजपाइयों के चेहरे खिले दिखे।उन्होंने 38 चक्र की मतगणना में विजय हासिल कर ली।उन्होंने सपा के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 270417 मतों से हरा दिया।इन्हें 597061 मत मिले। वहीं सुरेश चंद कर्दम को 326644 मत मिले। बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही तो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।

    आगरा लोकसभा क्षेत्र 

    विधानसभा क्षेत्र का नाम, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता, थर्ड जेंडर, कुल मतदाता

    एत्मादपुर, 251779, 213833, 16, 465628

    आगरा कैंट, 260923, 219548, 32, 480493

    आगरा दक्षिण, 200688, 170810, 28, 371526

    आगरा उत्तर, 243336, 207881, 21, 451238

    जलेसर, 162298, 141494, 8, 303800

    खबरें और भी