LPG Price Hike: घरेलू सिलिंडर 29 रुपये महंगा, 3 माह फिर महंगी हुई रसोई गैस; चेक करें आगरा का नया रेट
पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीन माह बाद घरेलू सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे अब आगरा में इसका नया मूल्य 954.50 रुपये हो गया है। यह नई ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
घरेलू सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि।
आगरा में नया मूल्य अब 954.50 रुपये हुआ।
नई दरें 7 जून से प्रभावी, तीन माह बाद बढ़ोतरी।
जागरण संवाददाता, आगरा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार रात घरेलू सिलेंडर के रेट में बढ़ोत्तरी कर दी है। 3 माह के बाद 29 की बढ़ोत्तरी की गई है। सिलिंडर का नया मूल्य 954 रुपए 50 पैसे हो गया है। नए रेट 7 जून से प्रभावित हो गए।
माह की पहली तारीख को कमर्शियल सिलिंडर के रेट में हर माह बढ़ोतरी हो रही है लेकिन 7 मार्च के बाद से घरेलू सिलिंडर के रेट में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।
आगरा में अब 954 रुपए 50 पैसे हो गया नया रेट
शनिवार रात पेट्रोलियम मंत्रालय ने सिलिंडर के रेट में 29 रुपए बढ़ा दिए। सिलिं
यह भी पढ़ें- मथुरा 'IIT बाबा' अभिषेक मिश्रा पर नया खुलासा: चार और युवतियों संग अश्लील तस्वीरें वायरल, नशा देकर करता था दुष्कर्म
डर का नया रेट 954 रुपए 50 पैसे हो गया है। इससे पूर्व सिलिंडर का रेट 925 रुपए 50 पैसे था। वही कमर्शियल सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
आगरा में 84 गैस एजेंसियां
वर्तमान में जिले में 84 गैस एजेंसियों में 56 आईओसी की हैं। 13.57 लाख में सात लाख उपभोक्ता आईओसी के हैं। घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक और कदम उठाया है। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए कहा गया है। पीएनजी उपभोक्ता घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग नहीं कर सकते हैं। न ही सिलेंडर ले सकते हैं।