Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taj Mahotsav: मैथिली ठाकुर ने छेड़े सुर तो शिल्पग्राम में झूमे दर्शक, पढ़िए आज क्या है ताज महोत्सव में खास

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 28 Feb 2023 01:27 PM (IST)

    Taj Mahotsav 2023 ताज महोत्सव का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति से दर्शक सीटों पर बैठे ही रहे। पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। ताज महो ...और पढ़ें

    Taj Mahotsav 2023: मैथिली ठाकुर ने छेड़े सुर तो शिल्पग्राम में झूमे दर्शक।
    Taj Mahotsav 2023: मैथिली ठाकुर ने छेड़े सुर तो शिल्पग्राम में झूमे दर्शक।

    आगरा, जागरण संवाददाता। ताज महोत्सव में मंगलवार को शिल्पग्राम में मैथिली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति से रंग जमाया। मैथिली और भोजपुरी गीतों की मिठास में दर्शक सराबाेर हो उठे। भजन हों या लोक गीत, लोग सुध-बुध भूलकर देर रात तक झूमते रहे।

    मैथिली ने गीतों की प्रस्तुति देकर शाम को खास बना दिया

    मैथिली ने भी एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति देकर शाम को खास बना दिया। मैथिली ठाकुर रात 11 बजे मंच पर पहुंचीं। उन्होंने शुरुआत छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाय के... से की तो दर्शक झूम उठे। इसके बाद उन्होंने दमादम मस्त कलंदर..., आजु मिथिला नगरी निहाल... काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है... सुनाकर उन्होंने भक्ति रस की वर्षा की।

    ये भी पढ़ें...

    Holi: लड्डू की वर्षा के आनंद से भरा राधारानी का आंगन, ब्रह्मांचल पर्वत से लठामार होली का संदेश, देखें तस्वीरें

    तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, मोहब्बत की राहों में आकर तो देखो..., सोचता हूं कि वो कितने मासूम थे..., तेनू दिल वाले शीशे सजाया, किन्ना सोणा तेनू रब ने बनाया..., श्याम चंदा है श्यामा चकोरी, बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी..., समेत अन्य गीत सुनाए तो देर रात तक दर्शक थिरकते रहे।

    ताज महोत्सव में आज

    • मुख्य मंचसुबह 11 से शाम चार बजे: बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां।
    • शाम छह बजे: रजत व मो. सैफ का गायन।
    • शाम सात बजे: कुमकुम आदर्श का कथक, सुरेश कुशवाह का भोजपुरी गायन
    • रात नौ बजे: खेते खान की फोक नाइट।
    • सदर बाजार शाम सात बजे: पप्पू खान का बैंड।
    • शाम 7:30 बजे: महेंद्र शर्मा की मिमिक्री।रात आठ बजे: गायत्री का तबला वादन।
    • सूरसदनशाम छह बजे: नाटक हाय मेरा दिल।
    • जोनल पार्कशाम सात बजे: आरती नृत्य कला केंद्र का शास्त्रीय नृत्य।
    • सेल्फी प्वाइंट आई लव आगरा शाम छह बजे: नृत्यांजलि फाउंडेशन का कथक।
    • शाम 6:30 बजे: आर्यन का होरीजन बैंड।
    • शाम सात बजे: कुसुम प्रकाश का सुगम संगीत।
    • शाम 7:30 बजे: आर्ची का गायन।
    • रात आठ बजे: ध्रुव तिवारी का गायन। 

    खबरें और भी