Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्नी की हत्या कर युवक ने खुद भी लगाई फांसी, शादी के 8 महीने बाद ही उठाया खौफनाक कदम, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश...

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 08:50 PM (IST)

    आगरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी पर चढ़ गया। सोमवार सुबह दरवाजा तोड़कर पर‍िवाल वाले अंदर घुसे तो युवक का शव फंदे स ...और पढ़ें

    आगरा में पत्‍नी की हत्‍या के बाद युवक ने लगाई फांसी।
    आगरा में पत्‍नी की हत्‍या के बाद युवक ने लगाई फांसी।

    संवाद सूत्र, बाह (आगरा)। शादी के आठ महीने बाद ही युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दरवाजा तोड़कर पर‍िवाल वाले अंदर घुसे तो युवक का शव फंदे से लटका मिला और पत्नी बेड पर मृत अवस्था में मिली। महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वारदात के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है।

    बाह के बिजौली गांव के रहने वाले 25 वर्षीय धीरज कुमार की 22 अप्रैल को फतेहाबाद के गांव चमरपुरा की रहने वाली 22 वर्षीय किरण से शादी हुई थी। धीरज मजदूरी करता था। दोनों मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे। नीचे धीरज की मां गुड्डी देवी सबसे बड़े बेटे राजेश की पत्नी के साथ रहती है। सोमवार सुबह 9.15 बजे तक जब धीरज ऊपर से नीचे नहीं उतरा तब गुड्डी देवी ऊपर पहुंचीं।

    अंदर से बंद था दरवाजा

    उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर पड़ोसी और स्वजन अंदर पहुंचे। कमरे में बेड पर मृत अवस्था में किरण पड़ी थी। उसका मुंह नीचे की ओर था। पंखे पर फंदे से धीरज का शव लटका था। हालांक‍ि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किरण के पिता मुकेश कुमार का कहना है कि उनकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की गई है। उसके मुंह से कपड़ा भी निकला है।

    यह भी पढ़ें: हॉस्टल में लटका मिला फूड ब्लॉगर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

    फूल गया था मह‍िला का शरीर

    वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र का कहना है कि महिला का शव फूल जाने के कारण शरीर पर कोई निशान नहीं दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। महिला के पर‍िवार वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    किसी ने नहीं सुनी कोई भी आवाज

    बताया जा रहा है क‍ि धीरज शादी के बाद से ही अलग रहता था। शाम को वह मजदूरी करके लौटने के बाद ऊपर ही चला गया। घर और आसपास किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद ही उन्होंने यह कदम उठाया होगा। किरण का शव सुबह तक फूल चुका था। इसलिए आशंका है कि किरण की रात को 10 बजे तक ही हत्या कर दी गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दोनों की मृत्यु का सही समय पता चल सकेगा।

    दिल्ली में रहते हैं धीरज के दोनों भाई

    धीरज के बड़े भाई राजेश और मझले भाई नीरज दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। राजेश की पत्नी मां के साथ रहती है। जबकि नीरज अपने परिवार को साथ ही रखते हैं। दंपती का शव मिलने के बाद महिला के पिता ने दोनों भाइयों को दिल्ली से बुलाने की मांग की है। उनका कहना था कि वे उनसे बात करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bareilly News: चुन्‍नी से गला कसकर महिला की हत्या, फिर जलाया गया था चेहरा, अच्‍छे घराने से था संबंध