Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जीजा तू काला, मैं गोरी घनी' गाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया पत्नी संग डांस

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 07:40 AM (IST)

    Minister Sp Singh Baghel Dance With Wife अपनी कार्यशैली और दूसरों की मदद के लिए आगे रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के आगरा लोकसभा सीट से सांसद प्रोफेसर ...और पढ़ें

    Agra News: केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया पत्नी संग डांस। फोटो वीडियो से ली गयी है।
    Agra News: केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया पत्नी संग डांस। फोटो वीडियो से ली गयी है।

    HighLights

    1. हरियाली तीज के कार्यक्रम का बताया जा रहा है वीडियो
    2. पत्नी संग डांस करते नजर आए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल

    आगरा, जागरण संवाददाता।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल अपनी पत्नी मधु बघेल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस पर सभी लोग केंद्रीय स्वास्थय मंत्री और उनके नृत्य पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

    दो दिन पुराना है वीडियो

    यह कार्यक्रम एक दो दिन पुराना है और तीज के अवसर पर इसे आयोजित किया गया था। इसमें कार्यक्रम में पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंंत्री की पत्नी मधु बघेल अपनी सहेलियों के साथ कार्यक्रम में जीजा तू काला, मैं गोरी घनी गीत पर नृत्य कर रही थीं। जैसे ही उनके पति के कार्यक्रम में पहुंचे, तो सहेलियों के जिद करने पर मधु बघेल उनके पास पहुंच गई और साथ नृत्य करने के लिए जिद करने लगी। इसके बाद उनकी सहेलियां भी वहां आकर दोनों से साथ नृत्य करने के लिए जिद करने लगी। काफी कहने के बाद दोनों ने एक साथ नृत्य किया, साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री की पत्नी की सहेलियां उनका उत्साहवर्धन करते हुए थिरकतीं दिखाई दीं।