Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'चुन्नी से हाथ पीछे बांधकर फंदे से लटका दिया शव', पिता ने लगाया प्रेम संबंधाें में बेटे की हत्या का आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 16 Mar 2025 12:50 PM (IST)

    Agra News आगरा में एक लापता युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक के हाथ बंधे हुए थे और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज ...और पढ़ें

    Agra News: बरहन मृतक अनमोल का फाइल फोटो।
    Agra News: बरहन मृतक अनमोल का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
    2. आरोपितों की रिश्तेदार युवती से प्रेमप्रसंग की चर्चा

    संसू, जागरण-बरहन (आगरा)। Agra News: प्रेम संबंधों के चलते दबंगों ने युवक की हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटका दिया। उसके हाथ बंधे हुए थे। शनिवार सुबह युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। युवक के स्वजन ने बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

    बरहन के गांव यादव गढ़ में रहने वाला 24 वर्षीय अनमोल 12 मार्च की रात अचानक घर से लापता हो गया था। शनिवार सुबह युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। युवक के हाथ बंधे हुए थे।

    एसीपी पियूष कांत राय और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए लैब भेजे। स्वजन ने कहा कि अनमोल का दो दिन पहले ही पड़ोसी वीरेंद्र सिंह से विवाद हुआ था। गांव के कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। होलिका दहन से पहले वह गांव लौटकर आया था।

    आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

    पिता अर्जुन सिंह ने गांव के ही वीरेंद्र सिंह, मोहन लाल, हंसराज, अवधेश, रोहित, संजय, चंद्रवीर, पंकज के खिलाफ अनमोल की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपितों ने इकलौते बेटे अनमोल को बुलाकर गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद चुन्नी से हाथ पीछे की ओर बांधकर फंदे से लटका दिया। हत्या के पीछे आरोपितों की रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मगर, स्वजन ने मुकदमे में इसका जिक्र नहीं किया है।

    खबरें और भी

    आरोपितों की रिश्तेदार युवती से प्रेमप्रसंग की चर्चा

    थानाध्यक्ष बरहन उदयवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित अभी फरार हैं। युवक के आरोपित पक्ष की रिश्तेदार युवती से संबंध होने की बात सामने आई है।

    ये भी पढ़ेंः बागपत में खून की होली... सिपाही के भाई समेत तीन की हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार; गांव में तैनात थी पुलिस

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली हाईवे पर कार का कहर... बोनट पर गिरे मृत युवक के संग 200 मीटर दौड़ाई गाड़ी, बचाने आए लोगों को भी कुचला

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    अनमोल चार बहनों के बीच इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पत्नी रीता, पिता अर्जुन सिंह के साथ अन्य स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था। युवक के दो बेटे हैं। 10 वर्षीय बड़ा बेटा आशिक कक्षा पांच का छात्र है। आठ वर्षीय उदय कक्षा दो का छात्र है। युवक पिता के साथ खेती करता था।

    शव पेड़ पर लटका मिला हलवाई का शव, पीटकर हत्या का आरोप

    होली खेलने के बाद मौसी और बुआ के घर मिलने गए हलवाई का काम करने युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। स्वजन ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के कारण मौत होने की जानकारी के बाद पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।