विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MLC Election 2026: आज थम जाएगा प्रचार, देखें क्या है आगरा में शिक्षक-स्नातक सीटों पर महिला मतदाताओं का आंकड़ा?

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:34 AM (IST)

आज शाम चार बजे आगरा में MLC चुनाव प्रचार थमेगा। शिक्षक व स्नातक सीटों पर महिला मतदाताओं के आंकड़े सामने आए हैं, मतदान 23 अक्टूबर को होगा।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आज शाम चार बजे चुनाव प्रचार समाप्त।

  2. शिक्षक-स्नातक सीटों पर महिला मतदाताओं के आंकड़े।

  3. गल्ला मंडी में 12 स्ट्रांग रूम, कड़ी सुरक्षा।

जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र विधानसभा परिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन का चुनाव प्रचार बुधवार शाम चार बजे से थम जाएगा। गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड से 75 पोलिंग पार्टियां विभिन्न बूथों के लिए रवाना होंगी। शिक्षक सीट में 47.30 प्रतिशत और स्नातक में 39.81 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। मतदान 23 अक्टूबर की सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।
आगरा खंड में शिक्षक के 50 हजार और स्नातक में 1.80 लाख मतदाता हैं। अगर जिले की बात की जाए तो शिक्षक सीट में 15788 मतदाता हैं। इसमें 7468 महिला मतदाता (47.30 प्रतिशत) हैं और 8320 पुरुष मतदाता हैं। इसी तरह से स्नातक सीट में 24426 मतदाता हैं। 9724 महिला मतदाता (39.81 प्रतिशत) और 14702 पुरुष मतदाता हैं।

आज शाम चार बजे थमेगा चुनाव प्रचार

दोनों सीट में जिले में 75 बूथ हैं। इस बार हो रहे चुनाव में मतदाताओं की संख्या में कुछ खास कमी नहीं आई है। डुप्लीकेट एक हजार से अधिक मतदाताओं को हटाया गया है। सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में दोनों सीट में कुल 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। लोकसभा और विधानसभा चुनाव से एमएलसी चुनाव बिल्कुल भिन्न है।

इस चुनाव में नोटा नहीं होता है और प्रत्याशियों को वोट देने में वरीयता दी जाती है। उन्होंने बताया कि 20 साल के आंकड़ों को देखा जाए तो शिक्षक सीट में 45 प्रतिशत और स्नातक में 35 प्रतिशत के आसपास महिला मतदाता रही हैं।

12 स्ट्रांग रूम बनाए गए

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में 12 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। मंडी परिसर में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

12 कुल प्रत्याशी हैं

15788 कुल जिले में मतदाता

27 बूथ जिले में हैं

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

13 कुल प्रत्याशी हैं

24426 जिले में मतदाता हैं
48 जिले में कुल बूथ हैं

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव में सपा ने जताई आशंका, बल और छल से जीतना चाहती है भाजपा

यह भी पढ़ें- UP MLC Election 2026: आगरा में थमने वाला है प्रचार का शोर, 22 अक्टूबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।