आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव: भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की लगातार दूसरी जीत, सपा के शशांक यादव को हराया
आगरा एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। ...और पढ़ें
HighLights
भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की।
सपा प्रत्याशी शशांक यादव को 11 हजार मतों से हराया।
मतगणना के पहले चक्र से ही मानवेंद्र ने बढ़त बनाई।
जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी शशांक यादव को 11 हजार मतों से पराजित किया। मतगणना के पहले चक्र से ही डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बढ़त बना ली थी। इसके बाद प्रत्येक चक्र के साथ उनकी बढ़त मजबूत होती गई। सपा प्रत्याशी अंत तक इस अंतर को पाटने में सफल नहीं हो सके।
11 हजार मतों से सपा प्रत्याशी शशांक यादव को हराया, पहले चक्र से ही बनाए रखी बढ़त
बुधवार दोपहर मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। उनकी जीत से भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी बार जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत किया है। वहीं, सपा प्रत्याशी शशांक यादव को हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Agra MLC Election Results 2026: भाजपा की बड़ी हार, सपा के आकाश अग्रवाल दूसरी बार विजेता बने