यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
...तो इसलिए आगरा के सांसद प्रो. बघेल को मिले ये मंत्रालय, एनडीए सरकार में काम आएगा 'योगी आदित्यनाथ' का अनुभव
Agra BJP MP SP Singh Baghel लोकसभा क्षेत्र आगरा से नवनिर्वाचित सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में सोमवार को दो विभागों की जिम्मेदार ...और पढ़ें

HighLights
- डेयरी, बकरी पालन और मुर्गा फार्म खोलने के बढ़ेंगे अवसर
- ग्राम पंचायतों में हो सकेंगे चहुंमुखी विकास, स्वच्छता की जलेगी अलख
जागरण संवाददाता, आगरा। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को मोदी 3.0 में पशु पालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास विभाग के साथ ही पंचायती राज विभाग के राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। अब दोनों विभागों की योजनाओं को गति मिलेगी। उनके मंत्री बनने से आगरावासियों की उम्मीद बढ़ गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन के साथ ही पशु पालन विभाग में लोगों को डेयरी, बकरी पालन से लेकर मुर्गा फॉर्म खोलने में ज्यादा अवसर मिल सकेंगे।
आगरा सुरक्षित सीट से दूसरी बार सांसद बने प्रो. एसपी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। अब उनके मंत्री बनने के बाद स्वच्छ भारत मिशन फेस द्वितीय में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से संबंधित अधिक कार्य हो सकेंगे। ग्राम पंचायतें गंदगी रहित हो सकेंगी। सभी योजनाओं में आगरा प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। चाहे प्रधानमंत्री आवास का विषय हो या फिर अन्य विकास कार्यों का विषय हो।
गांवों में नया भारत बसने का सपना साकार हो सकेगा। वहीं पशुपालन विभाग में गोवंशी के लिए आश्रय के अवसर और प्रबल हो सकेंगे। वहीं युवाओं को राेजगार के लिए बकरी पालन, मुर्गा फार्म आदि में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। सभी योजनाओं की समीक्षा के चलते योजनाएं समय पर परवान चढ़ सकेंगी।
ये भी पढ़ेंः Reasi bus terror attack: आतंकी हमले में मथुरा की सगी बहनों को लगी गोली, सेना ने पति को दी जानकारी
विभागों से ब्रीफिंग लेकर कराएंगे विकास
केंद्रीय मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी मिलने पर प्रो. एसपी सिंह बघेल से जागरण संवाददाता ने फोन पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में मत्स्य, पशुपालन और डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इसलिए इस विभाग के बारे में जानकारी है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः Iqra Hasan: मुश्किल में फंसे कैराना की सांसद इकरा हसन के समर्थक, पुलिस के सामने किया था ऐसा काम कि अब भागने पर...
पंचायती राज विभाग नया है। दोनों विभागों के बारे में कल ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद कार्य किया जाएगा। जो भी विकास की याेजनाएं हैं, उनको आगे बढ़ाया जाएगा।