Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taj Mahal: अखिलेश यादव के तंज के बाद भी नहीं दिखा बदलाव; ताज के मुख्य मकबरे पर सफाई व्यवस्था की ऐसी तस्वीर आई सामने

    By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 09:42 AM (GMT+05:30)

    Taj Mahal News In Hindi दिवाली के बाद ताजमहल पर हर तरफ कतार पर्यटक नजर आए लाचार। शू कवर मुख्य गुंबद पर फेंक कर चले गए पर्यटक। वीकेंड में ताजमहल पर सैल ...और पढ़ें

    Agra News: ताजमहल के मुख्य मकबरे पर दिखे शू कवर।
    Agra News: ताजमहल के मुख्य मकबरे पर दिखे शू कवर।

    HighLights

    1. शनिवार को 37 हजार से अधिक पर्यटकों ने देखा स्मारक
    2. दीपावली की छुट्टियों से बढ़ी है पर्यटकों की संख्या

    जागरण संवाददाता, आगरा। दीपावली की छुट्टियों के साथ ताजमहल पर पर्यटकों का उमड़ना जारी है। शनिवार को ताजमहल पर हर तरफ कतार लगीं। लाइन में लगे इंतजार करते पर्यटक लाचार नजर आए। टिकट विंडो, टर्न स्टाइल गेट, सुरक्षा जांच के बाद स्मारक के अंदर सेंट्रल टैंक और मुख्य मकबरे पर लाइन में लगा पड़ा। बैटरी कार के लिए भी पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा।

    भीड़ के चलते बैटरी कार के लिए लंबी लाइन

    दीपावली की छुट्टियों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी थी। शनिवार को भी सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया। सबसे पहले पार्किंग से स्मारक तक जाने को पर्यटकों को बैटरी कार के लिए लाइन में लगने के साथ इंतजार करना पड़ा। 15 से 20 मिनट तक इंतजार करने के बाद बैटरी कार मिलीं। 10 बजे के बाद पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो पर पर्यटकों की लंबी लाइनें लगीं।

    टिकट मिल गए तो टर्न स्टाइल गेट पर टिकट स्कैन करने को लाइन में लगना पड़ा। सुरक्षा जांच में भी समय लगा। यहां की बाधाएं पार कर पर्यटकों ने स्मारक में प्रवेश किया तो मुख्य मकबरे पर जाने को लंबी लाइन में लगना पड़ा। शनिवार को 37 हजार 927 पर्यटक आए।

    ताजमहल देखने आए पर्यटक

    • भारतीय, 34035
    • विदेशी, 3892
    • कुल, 37927

    मुख्य मकबरे पर नहीं दिखी सफाई

    विदेशी महिला पर्यटक द्वारा ताजमहल के मुख्य मकबरे पर शू-कवर बटोरने व स्वच्छता का संदेश देने से एएसआइ की व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद भी शनिवार को सुधार नजर नहीं आया। मुख्य मकबरे की यमुना किनारा स्थित सीढ़ियों और उनके नजदीक शू-कवर बिखरे नजर आए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः CM Yogi In Mathura: सीएम योगी आदित्यनाथ ढाई घंटे रहकर परखेंगे पीएम के दौरे की तैयारी, बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे, वाहनों का रूट बदला

    अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि शनिवार को भीड़ का दबाव अधिक था। मुख्य मकबरे पर सफाई के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई थी। उन्होंने स्वयं निरीक्षण कर स्थिति देखी। शू-कवर इधर-उधर फेंकने वाले पर्यटकों को टोका भी गया था।