आगरा में 'टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम, एमएसएमई मंत्री करेंगे खाद्य उद्यमियों का सम्मान
दैनिक जागरण और वृंदावन स्टेकेशन आगरा में 'टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जहां एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र ...और पढ़ें

HighLights
एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी करेंगे खाद्य उद्यमियों को सम्मानित
दैनिक जागरण और वृंदावन स्टेकेशन ने 'टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश' किया आयोजित
कार्यक्रम में प्रदेश की पाक कला और क्षेत्रीय व्यंजनों को मिलेगा बढ़ावा
जागरण संवाददाता, आगरा। खानपान की पुरानी परंपरा और स्वाद का खजाना संजोए जिले के कई प्रतिष्ठित व्यापारी/उद्यमी सालों से शहर का नाम देशभर में रोशन कर रहे हैं। इन्हीं परंपराओं को आगे बढ़ाने और एक जिला-एक व्यंजन (ओडीओसी) को बढ़ावा देने के लिए दैनिक जागरण व वृंदावन स्टेकेशन ने टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम रविवार को ताज ईस्ट गेट स्थित द ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में शाम पांच बजे से शुरू होगा।
मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी स्थानीय प्रतिष्ठान संचालकों को टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश अवार्ड प्रदान करेंगे। यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध पाक कला, क्षेत्रीय व्यंजनों और खाद्य उद्योग को एक साथ लाने का मौका देगा।
ओडीओसी के तहत स्थानीय स्वाद का देशभर में नाम रोशन रोशन करने वालों का सम्मान
ताज नगरी में स्वाद के शौकीन और खानपान से जुड़े उद्यमी अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक यहां देख सकेंगे। आयोजन स्थल पर तरह-तरह के व्यंजनों के स्टाल सजेंगे। स्टाल खाने के शौकीनों को खास तौर पर आकर्षित करेंगे। साथ ही व्यंजन बनाने वाले कारीगर और शेफ अपने अनुभव साझा करेंगे। इससे न केवल स्थानीय स्वाद को नई पहचान मिलेगी, बल्कि खाद्य उद्योग के लिए नए रास्ते भी खुलेंगे।
मुख्य प्रायोजक: वृंदावन स्टेकेशन
सह प्रायोजक: मुंशी पन्ना मसाले, साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलाजी, कोका-कोला, एसपीएन, गोपाल दास पेठे वाले
सहयोगी: अग्रवाल फूड रसोई रतन, मनोहर लाल दौलत राम, होटल अवनीश, हीरा रिजार्ट्स, अग्रवन यूनिवर्सिटी, दून स्कूल, स्टार एस्टेट, वीजे ज्वेलर्स, केएम यूनिवर्सिटी, कृष्णा ग्रीन्स, गुरुजी मसाले, मदन पंसारी, डेलिशियस बेकर्स, चंद्रा ग्रीन, एसकेएम, हेरिटेज होंडा, रूप रानी, जीविक फर्नीचर, किरण सोजिया स्कूल
इन सभी खानपान उद्यमियों को एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी करेंगे सम्मानित
1. अमित गोयल
2. बबलू खंडेलवाल
3. रजत खंडेलवाल
4. माधव गोयल
5. प्रवीण कालरा
6. क्षितिज स्वरूप
7. विजय कुमार सिंघल
8. गिरीश भारती
9. कुश ललवानी
10. मनोज शर्मा
11. राजकुमार भगत
12. जय अग्रवाल
13. संदीप अग्रवाल
14. साहिल बंसल
15. दिवाकर गुप्ता
16. योगेंद्र सिंघल
17. मनीष गुप्ता
18. रवि यादव
19. अजीत गुप्ता
20. दर्श शाह
21. दिलीप खंडेलवाल
22. आशीष गर्ग
23. अभिषेक जैन
24. अजय गुप्ता
25. नितिन गोयल
26. विकास चतुर्वेदी
27. सिद्धार्थ अग्रवाल
28. जयेश गुप्ता
29. डॉ. अशोक अग्रवाल
यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-हरिद्वार सहित 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, बिजली चमकने की चेतावनी
