Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: होली के हुडदंग में पथराव कर युवक की हत्या से फैली सनसनी, सगे भाइयाें पर एक दर्जन युवकों ने बोला हमला

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 08:19 PM (IST)

    Agra Crime News In Hindi Today News नरायच सब्जी मंडी की घटना लोगों में मची अफरातफरी। चौराहे पर बैठे सगे भाइयाें पर एक दर्जन युवकों ने बोला हमला। स्वजन ...और पढ़ें

    Agra News: होली पर युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया।
    Agra News: होली पर युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया।

    HighLights

    1. नशे में धुत्त एक दर्जन युवकों ने किया हमला
    2. पथराव में युवक हो गया था घायल, इमरजेंसी में मृत घाेषित

    जागरण संवाददाता, आगरा। थाना ट्रांस यमुना के नरायच सब्जी मंडी में रविवार दोपहर 12 बजे होली के हुड़दंग में युवक की हत्या कर दी गई। एक दर्जन से अधिक युवकों ने सगे भाइयों पर हमला बोल दिया। हमलावरों के पथराव में एक भाई की म़ृत्यु हो गई, दूसरा घायल हो गया।

    मामले के अनुसार नरायच सब्जी मंडी के रहने वाले रवि अपने छोटे भाई राहुल के साथ चौराहे पर बैठे थे। राहुल ने बताया इसी दौरान नशे में एक दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे। युवकों का पास के इलाके में किसी से विवाद और मारपीट हो गई थी। इसमें रवि एक पक्ष के समर्थन में गया था। इससे युवक आक्रोशित हो गए। युवकों ने रवि और राहुल को वहां देख पथराव शुरू कर दिया। पथराव में रवि गंभीर घायल हाे गया।

    ये भी पढ़ेंः Road Accident: कार-बोलेरो की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में दंपती सहित तीन की मौत, गमी से लौट रहा था परिवार, 13 लोग घायल

    युवक की हत्या के बाद पहुंची पुलिस

    स्वजन पास के अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने एसएन इमरजेंसी  रेफर कर दिया। स्वजन रवि को इमरजेंसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    ये भी पढ़ेंः Actress Neha Sharma कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? पिता अजीत शर्मा ने सबकुछ कर दिया साफ

    डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

    खबरें और भी