Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आधार कार्ड में पता और मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान, घर बैठे नए ऐप पर फॉलो करें ये स्टेप्स

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:02 PM (IST)

    आधार ऐप में अब घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा जोड़ी गई है, जिससे पात्र आधार धारक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा उन्हीं लोगों को मिलेगी जि ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आधार ऐप पर मोबाइल नंबर अपडेट की नई सुविधा

    2. पुराना नंबर सक्रिय होने पर ही घर बैठे आवेदन संभव

    3. ₹75 शुल्क और फेस ऑथेंटिकेशन से प्रक्रिया पूरी

    जागरण संवाददाता, आगरा। आधार एप अब केवल पता अपडेट करने तक सीमित नहीं रहेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने एप में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा भी जोड़ दी है। इससे पात्र आधार धारक घर बैठे ही मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिनका पुराना मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हुआ है और उस पर ओटीपी प्राप्त हो सकता है। 

    अब घर बैठे भी होगा मोबाइल नंबर अपडेट

    • नई सुविधा के तहत सबसे पहले मोबाइल फोन में आधार एप डाउनलोड कर पंजीकरण करना होगा
    • इसके लिए आधार संख्या दर्ज करने के बाद पुराने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन किया जाएगा
    • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर सुरक्षा पिन सेट किया जाएगा
    • पंजीकरण के बाद एप के सर्विसेज सेक्शन में जाकर मोबाइल नंबर अपडेट विकल्प चुनना होगा
    • यहां पहले पुराने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से पहचान सत्यापित की जाएगी, फिर नया मोबाइल नंबर दर्ज कर उस पर भेजे गए ओटीपी का सत्यापन करना होगा
    • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन और 75 रुपये के आलाइन भुगतान के साथ आवेदन पूरा हो जाएगा
    • आवेदन स्वीकार होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया शुरू होगी और कम से कम 24 घंटे में नया नंबर आधार रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया जाएगा

    पुराने पंजीकृत नंबर पर ओटीपी होना जरूरी

    यूआईडीएआई ने यह सुविधा जोड़कर आधार एप की डिजिटल सेवाओं का दायरा बढ़ाया है। अब तक एप के माध्यम से मुख्य रूप से पता अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध थी, जबकि मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था। नई व्यवस्था से ऐसे लोगों को राहत मिलेगी, जिनका पुराना मोबाइल नंबर अभी भी सक्रिय है और आधार से जुड़ा हुआ है।

    हालांकि जिन लोगों का पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, सिम खो गई है या किसी कारण वश उस नंबर पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो सकता, वे आधार एप के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकेंगे। ऐसे लोगों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी आधार सेवा केंद्र पहुंचकर बायोमीट्रिक सत्यापन कराना होगा। निर्धारित 75 रुपये शुल्क जमा करने के बाद ही मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    पहले क्या था, अब क्या बदला

    अब तक आधार एप के जरिए मुख्य रूप से पता अपडेट करने की सुविधा मिलती थी। मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य था। यूआईडीएआई ने अब आधार एप में मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प भी जोड़ दिया है। हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिनका पुराना मोबाइल नंबर अभी भी आधार से जुड़ा और सक्रिय है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश

    शुल्क देकर होगा मोबाइल नंबर अपडेट

    ₹75 रुपये का शुल्क देकर कर सकते है मोबाइल नंबर अपडेट
    24 घंटे के न्यूनतम समय सीमा के भीतर होती है अपडेट प्रक्रिया
    5 मिनट का अनुमानित समय है आनलाइन आवेदन पूरा होने का
    2 ओटीपी की पड़ेगी आवश्यकता पूरी प्रक्रिया होने में

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

    आधार एप में मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा शुरू होने से लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए बार-बार आधार सेवा केंद्र नहीं आना पड़ेगा। यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों के लिए है, जिनका पुराना मोबाइल नंबर आधार से पंजीकृत है। जिनके पुराने नंबर पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो सकता, उन्हें आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया लगभग पांच मिनट में पूरी हो जाती है। मोबाइल नंबर अपडेट होने में कम से कम 24 घंटे का समय लगता है।

    -

    अतुल दीक्षित, ऑपरेशन मैनेजर, आधार सेवा केंद्र