Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HIIT से करें मोटापे को HIt, जानिए कैसे इस वर्कआउट से होता है वजन पर कंट्रोल Agra News

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 31 Jul 2019 10:48 PM (GMT+05:30)

    हाई इंटेंसिटी इंटरवल वर्कआउट से कम हो सकता है मोटापा। हार्टरेट को सामान्य रखकर की जाती है एक्सरसाइज। कम समय में अधिक बर्न होती है कैलोरी। ...और पढ़ें

    HIIT से करें मोटापे को HIt, जानिए कैसे इस वर्कआउट से होता है वजन पर कंट्रोल Agra News
    HIIT से करें मोटापे को HIt, जानिए कैसे इस वर्कआउट से होता है वजन पर कंट्रोल Agra News

    आगरा, जागरण संवाददाता। लोगों की बदलती लाइफ स्टाइल उन्हें मोटापे का शिकार बना रही है। इसे कम करने के लिए लोग कुछ न कुछ उपाय करते हैं, लेकिन समय अधिक लगने के कारण बीच में हार मान लेते हैं। हाई इंटेंसिटी इंटरवल वर्कआउट अब लोगों को ज्यादा भा रहा है। इसमें कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होने से मोटापा जल्द कम होता है। खास बात यह है कि अगर आप इस वर्कआउट को रोज करते हैं, तो इससे कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों के फायदे मिलते हैं। इसे एथलीट वर्कआउट भी कहा जाता है। 

    सबसे पहले वॉर्म अप करें

    इस वर्कआट को करने से पहले थोड़ा वार्म-अप जरूर कीजिए। चूंकि यह उच्च तीव्रता वाला वर्कआउट है। इसमें आपको अधिक आराम की जरूरत होगी। पहले 20 सेकंड तक एक जगह खड़े होकर तेजी से दौड़ लगाएं, फिर 10 सेकंड तक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। उसके बाद 30 सेकंड तक आराम। प्रत्येक व्यायाम के साथ इसे दोहराएं।

    चार्लीज एंजेल्स एक्सरसाइज

    इसे करने के लिए आपका दाहिना पैर आगे की तरफ होना चाहिए और बायां पीछे की तरफ थोड़ा झुका। दोनों हाथों को आगे कर पंजों को आपस में जोड़ दीजिए। फिर अपने दोनों हाथों को दाएं तरफ लाएं। इसके बाद पूर्ववत स्थिति में जाते हुए हाथों को बाएं तरफ ले जाएं, लगभग 90 डिग्री तक। यह क्रिया दोहराएं, इससे घुटने मजबूत होते हैं।

    कौन सी एक्सरसाइज अपने वर्कआउट में करें शामिल

    स्विमिंग - स्विमिंग मजेदार होने के साथ बहुत अच्छी एक्सरसाइज भी है। इससे आपको कार्डियो जैसे ही फायदे मिलते हैं। स्विमिंग करते समय आपके शरीर के ऊपरी और निचले दोनों हिस्सों की मांसपेशियां काम करती हैं। इसे करते समय आप स्विम स्ट्रोक भी कर सकते हैं। हर 20 सेकेंड में चार स्ट्रोक करें।

    खबरें और भी

    जंपिंग जैक्स - इस एक्सरसाइज को करने से आपकी मांसपेशियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। जंपिंग जैक करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। उसके बाद जंप करके पैरों को फैलाएं और हाथों को फैलाकर सिर की तरफ लेकर आएं। उसके बाद जंप कर अपनी पुरानी पोजीशन में आ जाएं। इसके अच्छे परिणाम के लिए 20 सेकंड में कम से कम 10 सेट पूरे करें।

    पुश-अप्स - शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाने के लिए पुश-अप्स करें। पुश-अप्स करने के लिए फर्श पर प्लांक की पोजीशन में आ जाएं। हाथों को कंधों तक लेकर आएं। इस दौरान आपके हाथ और पैरों के अंगूठे फर्श से छूने चाहिए। इसके बाद अपने शरीर को ऊपर की तरफ पुश करते हुए सांस छोड़ें। उसके बाद शरीर को नीचे लाते समय सांस लें। अच्छे परिणाम के लिए कम से कम 10 पुश-अप करें।

    बॉक्स जंप - पैरों की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने और संतुलन के लिए बॉक्स जंप एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। बॉक्स जंप बाकी एक्सरसाइज की तुलना में ज्यादा फैट कम करती है। कैलोरी बर्न करने में यह काफी प्रभावी होती है।

    मोटापे में फायदेमंद के 'हीट'

    हाई इंटेंसिटी इंटरवल वर्कआउट में हार्टरेट को सामान्य रख कर एक्सरसाइज कराई जाती है। इसमें तेजी से वजन कम होता है। मोटापे से परेशान लोगों के लिए यह एक्सरसाइज काफी फायदेमंद है।

    -सुनील शर्मा, फिटनेस एक्सपर्ट, छाया नेचुरोपैथी एंड योग सेंटर 

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप