Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में लागू नहीं आदेश! उपभोक्ता की बिना सहमति के लग रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर

    Updated: Sun, 03 May 2026 10:49 AM (IST)

    नए कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर प्रीपेड या पोस्टपेड मोड में उपभोक्ता की लिखित सहमति से लगाने का आदेश आगरा में लागू नहीं हो रहा है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। नए कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर तो लगेगा, लेकिन वह प्रीपेड मोड में लगेगा या पोस्टपेड मोड में, इसकी लिखित सहमति उपभोक्ता से लेनी होगी। केंद्र और राज्य सरकार का यह फरमान दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) में अभी लागू नहीं हो सका है।

    अप्रैल माह में हुए आदेश अभी तक लागू नहीं हो सके हैं। अभी भी प्रीपेड मोड में ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ता इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। कहा जा रहा है कि उनके पास अभी तक इस तरह का कोई लिखित आदेश नहीं आया है।

    नए कनेक्शन पर लगाया जा रहा है स्मार्ट प्रीपेड मीटर, उपभोक्ता की सहमति पर नहीं

    स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश भर में विरोध चल रहा है। खासकर प्रीपेड का। पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। जिन्हें अप्रैल माह में प्रदेश सरकार के आदेश के बाद लगाना बंद कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर की तीन सदस्यी टीम जांच कर रही है। उसकी रिपोर्ट न आने तक रोक जारी रहेगी।

    अप्रैल में ही पुराने के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने पर लगी रोक

    वहीं नए कनेक्शन मामले में भी आदेश हुए थे कि उपभोक्ता की लिखित सहमति के बाद ही स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। बावजूद इसके उपभोक्ता की सहमति नहीं ली जा रही है। अंगूठी क्षेत्र में धर्मवीर सिंह के यहां पर पांच किलोवाट का कनेक्शन लिया गया। उन्होंने पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट मना कर दिया। अकोला में रामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह आदि के यहां पर भी उपभोक्ताओं की सहमति नहीं लगी गई है।

    खबरें और भी

    दो दशक पहले हुआ बदलाव

    केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने मीटर लगाने और उनके संचालन संबंधी दो दशक पुराने नियमों में संशोधन कर दिया है। नई अधिसूचना के अनुसार अब स्मार्ट मीटर तो लगेंगे, लेकिन उन्हें उपभोक्ता की बिना लिखित सहमति के 'प्रीपेड मोड' पर नहीं डाला जाएगा, लेकिन यह अभी लागू नहीं हो सका है।

    पूर्व में प्रावधान था कि स्मार्ट मीटर अनिवार्य रूप से प्रीपेड मोड में ही काम करेंगे, लेकिन अब इस अनिवार्यता को खत्म कर उपभोक्ता की सहमति से जोड़ दिया गया है। बावजूद इसके इसे लागू नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- वृंदावन में कब बनकर तैयार होगा दुनिया का सबसे ऊंचा चंद्रोदय मंदिर? सामने आया अपडेट, PM Modi कर सकते हैं लोकार्पण

    हमें जो आदेश मिलता है, उसी के आधार पर काम किया जाता है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जा रहे हैं। जैसे ही नया आदेश मिल जाएगा, वैसे ही काम शुरू हो जाएगा। 

    -

    कपिल सिंधसानी, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल।