पीसीएस 2024 परिणाम: आगरा की बेटियों ने लहराया परचम, तीन बनीं अधिकारी; जैस्मिन बनीं डिप्टी कलेक्टर
यूपीपीएससी के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें आगरा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता ने शहर को गौरवान्वित किया है, जो कड़ी मेहनत और लगन ...और पढ़ें

पीसीएस में हुआ चयन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। यूपीपीएससी परीक्षा के परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिए गए। आगरा से दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। इनमें बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
35वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बनीं जैस्मिन वर्मा
शास्त्रीपुरम निवासी जैस्मिन वर्मा ने 35वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद प्राप्त किया है। बेलनगंज निवासी वैष्णवी शर्मा ने 57वीं रैंक हासिल कर तहसीलदार का पद पाया है। दयालबाग निवासी हिमिका ने 180वीं रैंक प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर (ट्रेड टैक्स) पद हासिल किया है।
पांच में से तीन का चयन
सेंटर फॉर एंबीशन के संचालक अमित सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान से पांच अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था, जिनमें से तीन का चयन हुआ है। ये तीनों अभ्यर्थी भी उनके कोचिंग सेंटर के छात्र हैं। शहर की इन तीन बेटियों की सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। अच्छी रैंक हासिल करना कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।