आगरा में सर्किल रेट संशोधन की तैयारी तेज: 15-35% तक बढ़ोतरी संभावित, 1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम!
आगरा में सर्किल रेट संशोधन की तैयारी चल रही है, जिसके लिए उप निबंधक और तहसीलदारों ने सर्वे तेज कर दिया है। पहली बार गली और रोड के रेट अलग-अलग होंगे, औ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा में सर्किल रेट संशोधन का सर्वे उप निबंधकों ने तेज किया
पहली बार गली और रोड के लिए अलग-अलग सर्किल रेट होंगे
नए रेट 1 अगस्त से लागू होंगे, 15-35% तक बढ़ोतरी संभावित
जागरण संवाददाता, आगरा। जिले के सर्किल रेट में संशोधन की तैयारी चल रही है। 10 उप निबंधकों और छह तहसीलदारों ने सर्वे तेज कर दिया है। पहली बार सर्किल रेट में नए नियम लागू होंगे जिसमें गली और रोड का रेट अलग-अलग होगा। पिछले साल 18 अगस्त को रेट में बदलाव हुआ था। उस दौरान सर्किल रेट में 20 से 45 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। अब नए रेट को एक अगस्त से लागू करने की तैयारी चल रही है।
पिछले 18 अगस्त को सर्किल रेट में हुआ था बदलाव
प्रदेश सरकार ने मार्च में नए सर्किल रेट को लेकर नियम जारी किए थे। एक अप्रैल से नया रेट लागू होना था। आगरा को छोड़कर कई अन्य जिलों में नए रेट लागू हुए। यहां पर 18 अगस्त 2025 को सर्किल रेट में संशोधन हुआ था। इसके चलते नए रेट लागू नहीं हुए। तत्कालीन डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर सर्वे शुरू हुआ था।
20 से 45 प्रतिशत तक हुई थी बढ़ोत्तरी
सभी उप निबंधकों और तहसीलदारों से रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट आने के बाद जनगणना की तैयारी शुरू हो गई और फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब फिर से सर्वे की रिपोर्ट मांगी गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी में बिना नोटिस के बढ़ा बिजली उपभोक्ताओं का लोड, स्मार्ट मीटर से 'खेल'! नियमों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी
पहली बार गली और रोड का अलग-अलग होगा रेट
प्रशासनिक और निबंधन विभाग के अधिकारियों की अलग अलग बैठक भी हो चुकी हैं। दो रोड के कार्नर की संपत्ति की रजिस्ट्री में 10 प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप देना होगा। दो रोड के कॉर्नर और पार्क होने पर 20 से 25 प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क लगेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- आगरा में पति को मारकर बाथरूम में गाड़ा: बैंक स्टेटमेंट और भाई की 'जासूसी' काम आई, 45 दिन बाद पकड़ी कातिल पत्नी रूबी
एक अगस्त से नए रेट लागू करने की तैयारी
सर्किल रेट में 15 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी होगी। नए रेट लागू करने से पूर्व जनता से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार ने बताया कि सर्किल रेट में बदलाव की तैयारी चल रही है। उप निबंधकों से रिपोर्ट मांगी गई है।