Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरहर दाल खाने लगी भाव, मौसम बदलने के साथ उड़द दाल और काबुली चना भी चढ़ने लगे ऊपर

    By Ambuj Upadhyay Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 10 Feb 2026 06:30 PM (IST)

    आगरा में अरहर दाल के दाम ढाई महीने में 30 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 135 रुपये हो गए हैं, जिसमें 20 दिन में 15 रुपये की वृद्धि हुई। काबुली चना और उड़ ...और पढ़ें

    अरहर दाल।

    अरहर दाल।

    जागरण संवाददाता, आगरा। अरहर का मूल्यों में लगातार तेजी आ रही है। ढाई महीने में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है, जिसमें से 15 रुपये की वृद्धि 20 दिन के अंदर ही हुई है। इससे मूल्य 135 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

    इसके साथ ही काबुली चने के मूल्यों में हाल ही में तेजी आई है और मूल्य 10 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 160 रुपये हो गए हैं। इसके साथ ही उड़द की दाल का मूल्य भी 10 रुपये वृद्धि के साथ 110 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

    अरहर की दाल की फसल मार्च में आती है। ऐसे में नई फसल आने से पहले बाजार में मूल्यों की अधिकता हो जाती है। ये अंतर पांच से 15 रुपये तक होता है, लेकिन इस बार 30 रुपये प्रति किलोग्राम से मूल्य अधिक हो गए हैं।

    सर्वाधिक प्रयोग में आने वाली दाल के मूल्य बढ़ने से ग्राहकों को मुश्किल हो रही है। इसके साथ ही उड़द की दाल के मूल्यों में भी तेजी है। इसके मूल्य में भी 10 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। सहालग में मांग बढ़ी है, जिससे काबुली चना 160 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

    खबरें और भी

     

    अरहर की दाल के मूल्य 30 रुपये तक बढ़े हैं। इसके साथ ही सहालग के कारण काबुली चने, उड़द की दाल में भी 10 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि है।
    अजय अग्रवाल, मदनलाल पंसारी, बेलनगंज

    अरहर की दाल पर तेजी आई है। अगले महीने इसकी नई फसल आएगी, जिससे पहले मूल्यों में अंतर आ ही जाता है। उड़द दाल और काबुल चना में मामूली वृद्धि है।
    अशोक लालवानी, कविता ड्राईफ्रूट्स एंड स्पाइस