Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी आज फतेहाबाद में करेंगी रोड शो, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डाला डेरा

    Updated: Fri, 03 May 2024 07:36 AM (IST)

    UP Lok Sabha Election प्रियंका गांधी वाड्रा का आगरा मंडल में पहला कार्यक्रम शुक्रवार को होने जा रहा है। वह बाह तिराहा फतेहाबाद से गांधी चौराहा आंबेडकर ...और पढ़ें

    फतेहाबाद में कांग्रेस और सपा पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
    फतेहाबाद में कांग्रेस और सपा पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

    HighLights

    1. गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में एक घंटे का कार्यक्रम
    2. पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डाला डेरा, रात तक चलती रही तैयारी

    जागरण संवाददाता, आगरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को फतेहाबाद में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में रोड शो करेंगी। गुरुवार देर रात तक फतेहाबाद में कांग्रेस और सपा पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

    प्रियंका गांधी वाड्रा का आगरा मंडल में पहला कार्यक्रम शुक्रवार को होने जा रहा है। वह बाह तिराहा फतेहाबाद से गांधी चौराहा, आंबेडकर चौक होते हुए बस स्टैंड तक रोड शो करेंगी। वह अहमदाबाद से विशेष वायुयान से आगरा आएंगी। खेरिया एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से फतेहाबाद स्थित कंस मेला मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगी।

    दोपहर 3:40 से 4:40 बजे तक उनका रोड शो होगा। रोड शो को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आगरा में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल गुरुवार को आगरा पहुंचे।

    इसे भी पढ़ें- ताजनगरी में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, पथराव, फायरिंग और आगजनी से मचा हड़कंप

    शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे आएंगे। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान गाड़ी से नहीं उतरेंगी। गाड़ी से ही जनता को संबोधित कर सकती हैं। इसके लिए तैयारी रखने को कहा गया है।

    भाजपा के झूठ का होगा अंत

    कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को हरियाली वाटिका, छिली ईंट रोड में रोड शो की तैयारियों की समीक्षा की। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुज्जर ने कहा कि भाजपा के 10 वर्ष के झूठ, भ्रष्टाचार व जनविरोधी शासन का अंत करने का मन जनता बना चुकी है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें-वीवीपैट को भी कर सकते हैं चैलेंज, देगा होगा बस दो रुपये, दावा निकला झूठा तो जाना पड़ सकता है जेल

    राष्ट्रीय सचिव व ब्रज क्षेत्र प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार की वजह से क्षेत्र को डबल नुकसान उठाना पड़ा है। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा, लता कुमारी, अनिल शर्मा, अनुज शिवहरे मौजूद रहे।

    रोड शो के रूट का किया निरीक्षण

    प्रियंका के रोड शो के लिए गुरुवार को फतेहाबाद थाना में डीसीपी अतुल गुप्ता और दिल्ली से आए डिप्टी कमांडेंट वीआइपी एमएस यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

    रोड शो के रूट का निरीक्षण करते हुए बिजली के झूलते तारों पर चिंता जताई। सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी हेलीकाप्टर से आएंगी। एक घंटे का उनका रोड शो होगा।