Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Railways: होली से पहले यात्रियों को एक और सहूलियत देने जा रहा रेलवे, ट्रेनों के समय में भी होगा बदलाव; पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 07:54 PM (IST)

    उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल से होकर हर दिन 350 ट्रेनें गुजरती हैं। हाल ही में रेलवे ने पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस की रफ्तार में बदलाव किया है। ...और पढ़ें

    होली से पहले यात्रियों को एक और सहूलियत देने जा रहा रेलवे
    होली से पहले यात्रियों को एक और सहूलियत देने जा रहा रेलवे

    जागरण संवाददाता, आगरा।  Indian Railways: होली से ठीक पहले रेलवे यात्रियों को एक और सहूलियत देने जा रहा है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों की गति को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। 10 से 20 किमी प्रति घंटा की गति बढ़ने से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में बदलाव होगा। गति बढ़ने का असर ट्रेनों के किराया पर नहीं पड़ेगा।

    उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल से होकर हर दिन 350 ट्रेनें गुजरती हैं। हाल ही में रेलवे ने पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस की रफ्तार में बदलाव किया है। अभी तक यह ट्रेन 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली थी लेकिन अब यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।

    रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जिन ट्रेनों की गति 80 से 110 किमी प्रति घंटा है। उन सभी ट्रेनों की गति में 20 से 30 किमी की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में दस से 15 मिनट का बदलाव होगा। हालांकि ठहराव पूर्व की तरह ही निर्धारित रहेगा।

    देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है। इसकी गति 160 किमी प्रति घंटा है। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा है। अगर औसत गति की बात की जाए तो यह 100 से 115 किमी प्रति घंटा के आसपास है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    यूपी के इस जिले में भी रुकेगी वंदे भारत ट्रेन, अयोध्याधाम जाने के लिए भी मिलेगी सीधी ट्रेन; बनेगा नए रेलवे भवन