Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramleela Agra: सिया को आज ब्याहने निकलेंगे रघुराई, ऐतिहासिक रामबरात की शोभा बढ़ाएगा तीन कुंतल का रजत रथ

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 10:02 AM (IST)

    Ramleela Agra आगरा में आज निकलेगी उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बरात। बरात में प्रभु श्रीराम साढ़े पांच किलो का रजत व हीरे जड़ित मुकुट धारण करेंगे। इसमें ...और पढ़ें

    Ramleela Agra: सिया को आज ब्याहने निकलेंगे रघुराई
    Ramleela Agra: सिया को आज ब्याहने निकलेंगे रघुराई

    HighLights

    1. श्रीरामलीला महोत्सव में सोमवार को हुई जनकपुरी से आमंत्रण की लीला
    2. तीन कुंतल का रजत रथ, 131 झांकियां भी होंगी

    जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर भारत के एहितासिक श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार को प्रभु श्रीराम की भव्य बरात निकाली जाएगी। रावतपाड़ा, श्रीमन:कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर स्थित लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से भव्य बरात लेकर माता सीता को ब्याहने निकलेंगे। सोमवार को जनकपुरी से अयोध्या में श्रीसियाराम के विवाह का निमंत्रण भेजने की लीला हुई।

    रामलीला मैदान में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला में जनकपुरी से निमंत्रण की लीला हुई। अयोध्या में जनकपुरी से दूत आते हैं और महाराजा जनक द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाते हैं। बताते हैं कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात लेकर जनकपुरी आएं क्योंकि प्रभु श्रीराम ने स्वयंवर में सीताजी का वरण कर लिया है।

    आज निकालेगी श्रीराम की भव्य बरात

    रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात दोपहर 3:30 बजे गणेश जी की शोभायात्रा के साथ प्रारंभ होगी। भगवान अपने अनुजों के साथ रावतपाड़ा स्थित श्रीमन:कामेश्वर महादेव मंदिर से सुंदर व आकर्षक पोशाक, मुकुट और श्रृंगार धारण कर अपने रथों पर सवार होकर निकलेंगे। सबसे अंत में श्रीराम जी की सवारी निकलेगी।

    ये भी पढ़ेंः Gold Price Today: इजरायल और हमास के बीच युद्ध ने बढ़ाई सोने की कीमत, क्या है आज का भाव देखिए यहां

    131 झांकियों होंगी आकर्षण

    रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात में 131 झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। सभी सवारियों की शोभा शहर के प्रमुख बैंड स्वर लहरियां बिखरते हुए बढ़ाएंगे।

    खबरें और भी

    • बरात का मुख्य आकर्षण तीन कुंतल वनज का 50 वर्ष पुराना रजत रथ होगा, इस पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी साक्षात विराजमान होकर बरात का संचालन करेंगे।
    • मर्यादा पुरुषोत्तम की बरात में अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर की झांकी मुख्य आकर्षण होंगी, इसकी आभा देखते ही बनेगी। इसे बरात के बाद रामलीला मैदान में भी प्रदर्शित किया जाएगा।
    • जी-20 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की झांकी भी होगी।
    • टी-20 की सजीव झांकी में 12 बच्चे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।
    • चंद्रयान-3 की झांकी भी विशेष होगी। 50 वर्ष पुरानी रामबरात के स्वरूप की झांकी मुख्य आकर्षण होगी।
    • 10 रोड शो भी होंगे, जिसमें भगवान शिव का तांडव नृत्य, फूलों की होली, अघोरी, नटराज, बाब नीम करौरी, राजराजेश्वरी मां करौली आदि की झांकी होगी।

    श्रीराम जी का रूप होगा दिव्य

    मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रथ अलौकिक ऐरावत हाथी के स्वरूप में होगा। शेषावतार अनुज लक्ष्मण का मुकुट पांच का मुकुट धारण करेंगे, जिस पर शेषनाग की छत्रछाया होगी। यह भी रत्नजड़ित होगा। वहीं उनका रथ में भी शेषनाग नजर आएगा। वहीं भरत और शत्रुघ्न का मुकुट साढ़े तीन किलो का होगा, जिसमें शांति स्वरूप कमल की आभा अंकित होगी। उनके रथ भी आकर्षण होंगे।

    CM Yogi Visits Mathura: पंडित दीनदयाल धाम में आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के लिए अभेद्य दुर्ग बना फरह

    श्रृंगार कमेटी संयोजक राममोहन शर्मा, मुकेश अग्रवाल और राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पौली भाई, राहुल गौतम ने मुकुट तैयार किए।