AI से लैस चश्मा, बिना फोन को हाथ लगाए करेगा पेमेंट, 200 भाषाओं का ट्रांसलेशन; और भी हैं कई खूबियां
आगरा में एआई तकनीक से लैस रे-बैन मेटा स्मार्ट चश्मा चर्चा में है। यह चश्मा वॉयस कमांड से हैंड्स-फ्री फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और यूपीआई ...और पढ़ें

एआई से लैस चश्मा।
जागरण संवाददाता, आगरा। बाजार में एआइ तकनीक अब नई ऊंचाइयों को छू रही है और स्मार्ट गैजेट्स के रूप में तेजी से लोगों के जीवन का हिस्सा बनकर काम आसान कर रही है। बाजार में एआइ तकनीक से लैस रही है।
रे-बैन मेटा का स्मार्ट फीचर से लैस एआइ चश्मा चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह स्मार्ट ग्लास वायस कमांड के जरिए हैंड्स-फ्री फोटो खींचने और वीडियो रिकार्ड करने की सुविधा देता है। 12 मेगापिक्सल कैमरे से लैस यह चश्मा लाइव स्ट्रीमिंग की क्षमता भी रखता है।
जो कंटेंट क्रिएटर का काम बहुत आसान करेगा। चलते फिरते आराम से वीडियो बना सकते हैं। इतना ही नही बिना हाथ लगाए यूपीआई पेमेंट भी कर सकते हैं। 36 घंटों का बैटरी बैकअप है। स्टाइलिश लुक के साथ पावर ग्लास में उपलब्ध है। इसकी कीमत 29 से 55 हजार रुपये तक है।
ऐसे करता है काम
इस चश्मे का उपयोग करने के लिए अपने मोबाइल के प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से मेटा एप्प डाउनलोड करना होगा। मोबाइल फोन से चश्मे को कनेक्ट किया जाता है।
कनेक्ट होते ही वायस कमांड के जरिए इसमें हैंड्स फ्री फोटो, वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं। साथ ही लाइव स्ट्रीम के साथ काल भी कर सकते हैं।
ये है खासियत
- पूरा सिस्टम एआइ पर आधारित है।
- चश्मे के सिरे पर 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
- 200 से अधिक भाषाओं का ट्रांसलेशन करने में सक्षम।
- विभिन्न कलर के फ्रेम और पावर ग्लास में उपलब्ध है।
- 36 घंटे बैटरी बैकअप की सुविधा ।
- एक साल की वारंटी ।
एआइ का ये चश्मा वीडियो मेकिंग, कंटेंट क्रिएटर, बाइक राइडर और ब्लागर के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। विदेश जा रहे है तो इस की मदद से उस देश की भाषा आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं।फास्ट चार्जिंग के साथ 36 घंटे का बैटरी बैकअप है। जो लोग अकेले ट्रैवल ब्लाग बनाते है उनका काम बहुत आसान कर देता है कैमरे की जरूरत नहीं होती।
- विकास जेठानी, किरण आप्टिकल संजय प्लेस