यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आगरा में खाैफनाक वारदात, सात गोलियां मारकर पत्नी की हत्या, सेवानिवृत्त केंद्रीय अर्ध सैनिक बल का जवान गिरफ्तार
Agra Crime News पत्नी को सात गाेलियां मारने वाले सेवानिवृत जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर के दुर्गा नगर की घटना बाथरूम में कपड़े धोते समय म ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। सदर के राजपुर चुंगी स्थित दुर्गा नगर में मंगलवार दोपहर सेवानिवृत्त केंद्रीय अर्ध सैनिक बल (सीआरपीएफ) के जवान ने ताबड़तोड़ सात गोलियां मारकर पत्नी की हत्या कर दी। लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पति ने एक के बाद सात गोलियां 45 वर्षीय पत्नी के सिर में मारी।
बहू ने कमरे में बंद होकर बचाई जान
गोलियाें की आवाज सुनकर बहू कमरे से बाहर आई तो उस पर भी हमले का प्रयास किया। बहू ने खुद को कमरे में बंद करके अपनी जान बचाई। हत्यारोपित को उसके परिचितों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हत्यारोपित का कहना था कि पत्नी बात-बात पर उसे बेइज्जत करती थी। इसलिए हत्या कर दी।
बीआरएस लेकर आया था महेंद्र सिंह राठौर
दुर्गा नगर निवासी महेंद्र सिंह राठौर ने वर्ष 2017 में सीआरपीएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।वर्तमान में वह संजय प्लेस स्थित एक बैंक में गार्ड था। बड़े बेटे कुलदीप की शादी हो चुकी है, पत्नी पूजा और पुत्र के साथ प्रथम तल पर रहता है।छोटा बेटा गौरव माता-पिता के साथ भूतल पर रहता है। कुलदीप दिल्ली में नौकरी करते हैं। एक महीने पहले सड़क दुर्घटना में घायल होने पर वह घर पर रहकर उपचार करा रहे थे।
कपड़े धाे रही थी नीतू
घटना दोपहर एक बजे की है। कुलदीप अपने टांके कटवाने अस्पताल गए थे। गौरव बाइक की सर्विस कराने गए थे। घर में नीता के अलावा बहू पूजा अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ थीं। नीता नहाने के बाद बाथरूम में कपड़े धो रही थीं।इस बीच महेद्र सिंह बाहर से आया। उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। वह अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक लेकर आया। बाथरूम में कपड़े धोती पत्नी के सिर में ताबड़तोड़ सात गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर बहू दौड़कर वहां पहुंची। दृश्य देख होश उड़ गए। महेंद्र ने उस पर भी हमले का प्रयास किया। उसने भागकर खुद को कमरे में बंद करके जान बचाई।
खबरें और भी
लोग हुए एकत्रित तो भागकर परिचित के पास पहुंचा
इस बीच घर के बाहर लोग एकत्रित हो गए। महेंद्र ने उन्हें बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद वह गेट खोलकर बाइक से भाग गया। परिचितों के पास पहुंचकर उन्हें हत्या की जानकारी दी। उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे पति-पत्नी का विवाद है।