यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Richest IAS Officers UP: ये हैं यूपी के सबसे अमीर DM, एक डीएम के पास हैं 11 करोड़ रुपये की संपत्तियां
Rich IAS UP आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी उत्तर प्रदेश के सबसे धनी आईएएस अधिकारियों में से हैं। उनकी घोषित संपत्ति 11 करोड़ रुपये से अधिक है जिस ...और पढ़ें

HighLights
- 11 करोड़ रुपये से अधिक की हैं संपत्तियां
- मंडल में दूसरे नंबर पर डीएम मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह शामिल
जागरण संवाददाता, आगरा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी प्रदेश के सबसे आईएएस अधिकारी हैं। गदग कर्नाटक के अरविंद के पास वर्तमान में 11 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां हैं। हालांकि इसमें अधिकांश पैतृक संपत्तियां हैं।
आईएएस अधिकारी बनने के दौरान अरविंद मल्लप्पा ने सभी संपत्तियों का ब्योरा भी दिया था। प्रदेश में दूसरे नंबर पर डीएम भदोही विशाल सिंह शामिल हैं। वहीं अगर आगरा मंडल की बात की जाए तो डीएम मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह हैं। आईएएस अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के पास 1.44 करोड़ रुपये की संपत्तियां हैं। इसमें पैतृक शामिल हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अफसर बनने के बाद केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय को अपनी संपत्तियों का ब्योरा देना पड़ता है। यह क्रम नियमित अंतराल में चलता रहता है। आईएएस अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी वर्ष 2011 बैच के हैं। सिविल सेवा परीक्षा में 83वां स्थान प्राप्त किया था। कर्नाटक में 11वें नंबर पर रहे थे।
अगर डीएम आगरा की संपत्तियों की बात की जाए तो पांच साल पूर्व 12 संपत्तियां थीं जो अब बढ़कर 15 हो गई हैं। इसमें अधिकांश पैतृक संपत्तियां हैं। गदग कर्नाटक के अरविंद 15 सितंबर 2024 को डीएम आगरा बने थे। इससे पूर्व वह यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य कर चुके थे।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह।
प्रदेश के पांच प्रमुख डीएम की संपत्तियां
अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीएम आगरा : कुल 15 संपत्तियां हैं। पांच साल पूर्व 12 संपत्तियां थीं। कर्नाटक में पांच कृषि भूमि, तीन मकान व फ्लैट, एक व्यावसायिक स्थल और छह प्लाट हैं। अधिकांश पैतृक संपत्तियां हैं। कुल संपत्तियां 11 करोड़ रुपये से अधिक की हैं।
खबरें और भी
विशाल सिंह, डीएम भदोही. कुल आठ संपत्तियां हैं। नोएडा, वाराणसी और जौनपुर में हैं। इसमें पैतृक संपत्तियां हैं।
राजेंद्र पैंसिया : कुल आठ संपत्तियां हैं। आईएएस बनने से पूर्व की सात संपत्तियां हैं। राजेंद्र पैंसिया आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। संपत्तियों में श्रीगंगानगर राजस्थान में 33 बीघा कृषि भूमि के अलावा जयपुर में प्लाट और फ्लैट शामिल हैं।
रविंद कुमार मांदड़, डीएम प्रयागराज : रविंद कुमार मुख्य विकास अधिकारी आगरा भी रह चुके हैं। इनके पास कुल आठ संपत्तियां हैं। पांच साल पूर्व सात संपत्तियां थीं। इसमें राजस्थान में छह प्लाट और कृषि भूमि शामिल है।
चंद्र विजय सिंह, डीएम अयोध्या : कुल छह संपत्तियां हैं। यह संपत्तियां मेरठ, बागपत और लखनऊ में शामिल हैं।
आगरा मंडल डीएम की संपत्तियां
चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम मथुरा : पीसीएस से आईएएस अधिकारी बने चंद्र प्रकाश सिंह आगरा में एडीएम वित्त एवं राजस्व रह चुके हैं। इनके पास पांच संपत्तियां हैं। पैतृक गांव गोंडा में 4.38 हेक्टेयर की कृषि भूमि है। इसमें आधा हिस्सा इनका है। लखनऊ में 2011 में 300 वर्ग मीटर का प्लाट और वृंदावन स्कीम में 302 वर्ग मीटर का मकान है। कुल संपत्तियां 1.44 करोड़ रुपये से अधिक की हैं।
रमेश रंजन : आईएएस अधिकारी के पास संपत्ति नहीं है।
अंजनी कुमार सिंह, डीएम मैनपुरी : आईएएस अधिकारी की संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
1.47 करोड़ रुपये का खरीदा फ्लैट : आगरा की पूर्व मुख्य विकास अधिकारी जे.रीभा वर्तमान में बांदा की डीएम हैं। पति डा. राजा गणपति आर डीएम सिद्धार्थनगर हैं। लखनऊ के सरोजनी नगर में दोनों अधिकारियों ने 1.47 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है।