Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ससुराल' पर लगाया नगर निगम ने जुर्माना, सरकारी टाइल्स हटाकर बाहर बिछा दी थीं सेरेमिक

    By Ambuj Upadhyay Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 20 Feb 2026 01:29 PM (IST)

    नगर निगम ने आगरा के ससुराल रेस्टोरेंट पर फुटपाथ से सरकारी टाइल्स हटाकर सिरेमिक टाइल्स लगाने के आरोप में 7000 रुपये का जुर्माना लगाया है। शिकायत के बाद ...और पढ़ें

    आवास विकास कॉलोनी स्थित ससुराल रेस्टोरेंट।

    आवास विकास कॉलोनी स्थित ससुराल रेस्टोरेंट।

    जागरण संवाददाता, आगरा। फुटपाथ पर नगर निगम द्वारा लगाए गए टाइल्स को उखाड़कर सिरेमिक टाइल्स लगवाने पर ससुराल रेस्टोरेंट संचालक पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

    नगर निगम ने सिरेमिक टाइल्स को उखड़वाकर दो दिन में फुटपाथ को पूर्व स्थिति में बहाल करने की चेतावनी दी है।

    नगर निगम प्रशासन को शिकायत मिली थी कि करकुंज रोड पर नगर निगम जोनल कार्यालय के सामने स्थित ससुराल रेस्टोरेंट संचालक द्वारा नगर निगम द्वारा फुटपाथ पर लगाए गए टाइल्स को खोदकर सिरेमिक टाइल्स लगवाई जा रही हैं।

    नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक अभियंता जीवेक गुरुवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल सिरेमिक टाइल्स को उखड़वाने के निर्देश दिए।

    इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर रेस्टोरेंट संचालक से सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर फुटपाथ को मूल स्थिति में बहाल नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

    नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का परिवर्तन नियम विरुद्ध है। मानकों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।