School Closed: भीषण गर्मी का कहर, आगरा के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद
आगरा में भीषण गर्मी के कारण बुधवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। डीआईओएस ने कक्षा 9 से 12 तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का आदेश दिया है, जबक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और वित्तविहीन सहित निजी स्कूल-कालेज बंद रहेंगे। मंगलवार को डीआईओएस चंद्रशेखर ने इसका आदेश जारी किया। उन्होंने कक्षा नौ से 12 तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए।
कक्षा नौ से 12 तक आनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश
डीआईओएस ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठ तक ऑनलाइन कक्षाएं नहीं चलेंगी। अध्यापन कार्य पूरी तरह से नहीं होगा। जिन शिक्षकों या फिर कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना में लगी है। उन सभी को अपने-अपने कार्यालय के कर्मचारियों के स्वगणना फार्म भरवाने होंगे। इसक जल्द समीक्षा की जाएगी। स्वगणना फार्म न भरवाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: आगरा में 125 करोड़ की लागत से बनेगा दयालबाग-खंदौली पुल, 12 गांव के लोगों का बचेगा पेट्रोल
आगरा में जारी है लू का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को भीषण लू चल सकती है। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। 22 से 25 मई तक लू चलेगी। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगरा प्रदेश में बांदा (48.2 डिग्री सेल्सियस) के बाद झांसी के साथ प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहा।