Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नई नवेली बहू को मेकअप करते देख सास को भी चढ़ गया शौक, लगा ली महंगी वाली क्रीम, फिर…

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 08:06 AM (IST)

    बहू की मेक अप क्रीम को सास लगा लेती थी। बहू ने एतराज किया लेकिन सास नहीं मानीं तो रार हो गई। इसने विवाद का रूप ले लिया। बहुओं ने पतियों और सास के खिला ...और पढ़ें

    नई नवेली बहू का मेकअप देखकर, सास को भी चढ़ गया शौक, लगा ली महंगी वाली क्रीम, फिर…
    नई नवेली बहू का मेकअप देखकर, सास को भी चढ़ गया शौक, लगा ली महंगी वाली क्रीम, फिर…

    जागरण संवाददाता, आगरा। बहू की मेकअप क्रीम को सास लगा लेती थी। बहू ने एतराज किया, लेकिन सास नहीं मानीं तो रार हो गई। इसने विवाद का रूप ले लिया। बहुओं ने पतियों और सास के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने की पुलिस में शिकायत कर दी। 

    मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। काउंसलिंग में मेकअप क्रीम का मामला सामने आया। सास और पतियों के व्यवहार से परेशान बहुओं ने ससुराल जाने से मना कर दिया। काउंसलर ने मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की है।

    यह है पूरा मामला

    पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में सगी बहनाें का मामला पहुंचा। बहनों ने काउंसलर को बताया कि उनकी शादी आठ महीने पहले हुई है। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करते हैं। वह सास की हरकतों से भी परेशान रहती हैं।

    पतियों ने कई बार शराब छोड़ने का वादा किया। मगर, वह तीन-चार दिन बाद ही वादा तोड़ शराब पीकर घर आते हैं। बड़ी बहन ने काउंसलर को बताया कि वह अपने मेकअप की महंगी क्रीम जैसे-तैसे लेकर आती है। उसे सास प्रयोग कर लेती है।

    कई बार सास को अलग से क्रीम लाकर दी। उनसे एतराज भी जताया, लेकिन वह उसकी मेकअप क्रीम लगा लेती हैं। कुछ कहने पर खरी-खोटी सुनाने लगती हैं। सास की इस आदत से वह परेशान है। पति से शिकायत करने पर वह भी उल्टा उसे ही हड़काने लगते हैं। 

    खबरें और भी

    रविवार को काउंसलिंग के बाद सात जोड़ों में सुलह हो गई। जबकि तीन मामलों में मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई है। अन्य जोड़ों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

    -अपूर्वा चौधरी, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी।

    काउंसलिंग के दौरान सगी बहनों की पतियों और सास से सुलह कराने का प्रयास किया गया। सगी बहनें ससुराल जाने को तैयार नहीं हुईं। काउंसलर को मामले में मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति करनी पड़ी।

    यह भी पढ़ें: पति को कमरे में बंदकर जिंदा फूंका- देखें VIDEO, कानपुर की है दिल दहला देने वाली वारदात, महिला ने प्रेमी और वकील के साथ...

    यह भी पढ़ें: UP DGP : उत्तर प्रदेश का अगला डीजीपी कौन? IPS आनंद कुमार और प्रशांत कुमार के अलावा ये चेहरे दौड़ में शामिल