श्रद्धा दुबे ने आगरा के एक होटल में गुजारी थी रात, पुलिस आने से पहले हुई थी फरार
लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ओम पैलेस ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
श्रद्धा दुबे आगरा के ओम पैलेस होटल में ठहरी थी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह होटल से निकली।
होटल में प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की हत्या में आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे फतेहाबाद रोड के होटल ओम पैलेस में एक युवती और एक युवक के साथ ठहरी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह सुबह दूसरी गाड़ी से निकल गई। अब इंटरनेट मीडिया पर होटल में प्रवेश के समय की वीडियो प्रसारित हो रही है। इसमें श्रद्धा दुबे का चेहरा नहीं दिख रहा है।
पुलिस भी उसके होटल में ठहरने की पुष्टि नहीं कर रही है। मगर, होटल के कर्मचारियों ने बताया है कि लखनऊ पुलिस की टीम तीनों के होटल से निकलने के बाद पूछताछ करने पहुंची थी।
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की नौ अक्टूबर को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मृत्यु हुई थी। स्वजन ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शिवा शर्मा की लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे को मुख्य आरोपित बनाया गया।
श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीमें लगी थीं। इसी बीच श्रद्धा दुबे की लोकेशन आगरा में मिली। पुलिस की टीम यहां पहुंची तब तक वह निकल गई थी।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में नहीं दिख रहा चेहरा
मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर 26 और 16 सेकंड के दो वीडियो प्रसारित हुए। इनमें दो युवतियां और एक युवक फतेहाबाद रोड स्थित होटल ओम पैलेस में जाते दिख रहे हैं। इनमें से आगे चल रही युवती ने चेहरा काले रंग की शाल से ढंका हुआ है, इसलिए चेहरा नहीं दिख रहा। पीछे एक युवती चल रही है। उसके पीछे एक युवक बैग लेकर होटल की ओर जा रहा है। तीनों लखनऊ नंबर की टैक्सी से उतरते हुए दिख रहे हैं।
आगरा नंबर की कार से होटल से निकल गए
वीडियो में दिख रही युवती 17 अक्टूबर की सुबह लखनऊ नंबर की टैक्सी से 6.53 बजे होटल में पहुंची थी। अगले दिन सुबह 6.30 बजे तीनों आगरा नंबर की अर्टिगा कार से होटल से निकल गए। रायवरेली के देवराज यादव के नाम से दो कमरे बुक किए गए थे।
होटल स्टाफ ने बताया देवराज यादव की आईडी पर रूम बुक
होटल के कर्मचारी मयंक चौहान ने बताया कि उन्होंने रूम बुक करने पर देवराज यादव की आइडी ली थी। दो महिलाएं साथ में थीं। उनके होटल से जाने के बाद एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची थीं। उन्होंने बुकिंग रजिस्टर की फोटो स्टेट कराई थी। होटल के सीसीटीवी फुटेज लेने के साथ ही उनसे पूछताछ की थी।
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रद्धा दुबे के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में रुकने की आधिकारिक जानकारी नहीं है। कहीं अन्य से भी इसकी जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- शिवा हत्याकांड: 11 दिन की फरारी में कहां रही श्रद्धा दुबे? नेपाल से आगरा तक बदलती रही ठिकाने, आखिर में धरी गई
यह भी पढ़ें- शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने बहन के साथ दबोचा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।