Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banke Bihari Vrindavan: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन हुए सामान्य, भगदड़ में घायल हुए लोगाें की देखें सूची

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2022 08:53 AM (IST)

    Banke Bihari Vrindavan वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देर रात भगदड़ और छह लोगों के गंभीर घायल हो जाने के बाद शनिवार को सुबह हालात सामान्य हो च ...और पढ़ें

    Banke Bihari Vrindavan: देर रात हुए हादसे के बाद शनिवार सुबह बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने जाते लोग।
    Banke Bihari Vrindavan: देर रात हुए हादसे के बाद शनिवार सुबह बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने जाते लोग।

    आगरा, जागरण टीम। जन्माष्टमी के मौके पर देशभर से श्रद्धालुओं का जमावड़ा मथुरा और वृंदावन में है। साल में केवल एक बार वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती होती है। उसी दौरान रात डेढ़ बजे अत्यधिक भीड़ हो जाने के चलते ही दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हुई। इसके बाद मची भगदड़ में छह लोग गंभीर घायल हुए और करीब 12 लोग चुटैल हुए। लेकिन ये हादसा, आस्था के सैलाब को रोक नहीं पाया है। शनिवार सुबह प्रातः आरती के समय तक हालात सामान्य हो चुके हैं। मंदिर में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं और बहुत से लोग इस बात से भी अंजान हैं कि रात को यहां हादसा हुआ था।

    ये भी पढ़ेंः भीड़ ज्यादा होने घुट गया दम और मची भगदड़

    वृंदावन की तंग गलियाें के बीच बने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देर रात डेढ़ बजे हादसा उस समय हुआ, जब मंगला आरती के लिए मंदिर परिसर में हजाराें लोगाें की भीड़ जमा थी। मंदिर परिसर की क्षमता से कहीं ज्यादा लोग वहां जमा थे। उमस के मौसम में सांस लेने में तकलीफ होने पर दम घुटने से दो श्रद्धालु नीचे गिरे तो भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में छह लोग गंभीर और करीब एक दर्जन लोग चुटैल हुए। पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में श्रद्धालुओं को बाहर निकालते हुए अलग अलग अस्पतालाें में भर्ती करा दिया है।

    वृंदावन में हमारे संवाददाता विपिन पाराशर के अनुसार सुबह पांच बजे तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। दर्शन सामान्य हो चुके हैं, लोग कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंच रहे हैं और आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। बहुत से लोग इस बात से वाकिफ भी नहीं कि रात यहां कुछ हुआ भी था।

    कहीं जगह न मिलने पर रात को इस तरह सड़काें पर लोग सो रहे थे। 

    इन दो की हुई मृत्यु

    दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इनमें नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी व वृन्दावन के रुक्मिणी विहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा शामिल हैं। राम प्रसाद मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को ले गए। वहीं घायलाें का उपचार जारी है।

    खबरें और भी

    ये लोग हुए घायल

    − सराेज पत्नी रामप्रसाद विश्वकर्मा।

    − राजेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी बठैन, कोसी।

    − रामवती पत्नी विनाेद रजमन बाजार, दिलकुशा लखनऊ।

    − काजल पुत्री राजेंद्र रजमन बाजार, दिलकुशा लखनऊ।

    − शीतल सेन पुत्री लक्ष्मण सिंह, राजपुर देहरादून।

    − राजकुमार पुत्र दीपक, सुजावलपुर उत्तमनगर अलीगढ़।

    मथुरा वृंदावन में सभी आश्रम−धर्मशाला फुल

    मथुरा और वृंदावन में इस समय सभी आश्रम, धर्मशाला और होटल फुल हैं। हजाराें लोग कहीं जगह न मिलने के कारण रात को सड़क पर ही साे रहे थे। गनीमत ये रही कि रात में बरसात न होने से ये लोग साे भी सके। वहीं प्राइवेट बस कर के जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन पहुंचे लोगाें ने सड़क किनारे छोटे सिलेंडर या चूल्हे की सहायता से खाना भी बनाया।