विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में टला हादसा, बाल रोग वार्ड में प्लास्टर गिरा; एक बच्चे के सिर में चोट

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 21 Aug 2026 05:44 PM (IST)

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाल रोग वार्ड में प्लास्टर गिरने से 10 वर्षीय बच्चे अमर के ...और पढ़ें

इमरजेंसी में पीडियाट्रिक वार्ड की छत से गिरा प्लास्टर। दूसरे फोटो में वार्ड से शिफ्ट किए जाते लोग।

इमरजेंसी में पीडियाट्रिक वार्ड की छत से गिरा प्लास्टर। दूसरे फोटो में वार्ड से शिफ्ट किए जाते लोग।

HighLights

  1. एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग वार्ड में प्लास्टर गिरा।

  2. अन्य बच्चों को बाल रोग विभाग के वार्ड में शिफ्ट किया।

जागरण संवाददाता, आगरा। एसएन मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित बाल रोग वार्ड में शुक्रवार दोपहर में प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर का कुछ हिस्सा 10 वर्ष के बालक पर गिरा। उसके सिर और सीने में चोट लगी है उसे इमरजेंसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।

प्लास्टर गिरने से बाल रोग वार्ड में अफरा तफरी मच गई, यहां भर्ती गंभीर बच्चों को बाल रोग विभाग के वार्ड में शिफ्ट किया गया है। एसएन इमरजेंसी के प्रथम तल पर बाल रोग वार्ड है। इमरजेंसी में आने वाले गंभीर बच्चों को वार्ड में भर्ती किया जाता है। दोपहर में वार्ड के एक हिस्से का प्लास्टर गिर गया, प्लास्टर का कुछ हिस्सा ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती 10 वर्ष के अमर पर गिरा

इससे उसके सिर, कान और सीने में चोट आई है। उसे इमरजेंसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्लास्टर गिरने से अफरा तफरी मच गई, वार्ड में भर्ती बच्चों को एंबुलेंस से बाल रोग वार्ड में शिफ्ट किया गया है। प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि प्लास्टर गिरने से एक बच्चे के चोट लगी है उसका इलाज चल रहा है अन्य किसी बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है।