यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विधायक हो तो क्या… होर्डिंग को लेकर MLA और कार्यकर्ता में तकरार, सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा विधायक और उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता के बीच होर्डिंग लगाने को लेकर तकरार हो गई। कार्यकर्ता ने विधायक पर होर्डिंग उतरव ...और पढ़ें

HighLights
- कार्यकर्ता ने विधायक पर होर्डिंग उतरवाने का लगाया आरोप
- दोनों का आपस में वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल
जागरण संवाददाता, आगरा। पुरानी मंडी चौराहा पर होर्डिंग को लेकर बुधवार को भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और कार्यकर्ता में तकरार हो गई। दोनों के बीच तकरार और मौके पर जुटे लोगों के वीडियो और आपस में वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। विधायक ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।
पुरानी मंडी चौराहा पर लगी वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण 26 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम संयोजक विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और राठौर साहू समाज विकास समिति ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी थी।
बुधवार को वायरल हुए वीडियो ऑडियो
प्रतिमा के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं व समिति पदाधिकारियों द्वारा होर्डिंग लगवाए जा रहे हैं। बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में विधायक से कार्यकर्ता प्रदीप राठौर तकरार कर रहा है।
कार्यकर्ता कहता है कि विधायक होर्डिंग हटवा रहे हैं। होर्डिंग हटवाने की वजह पूछते हुए कहता है कि क्या वह पार्टी का कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं है। विधायक कहते हैं कि, मैं कौन हूं। कार्यकर्ता कहता है विधायक हो तो होर्डिंग हटवाओगे। दो अन्य वीडियो में मौके पर जुटी भीड़ और विधायक दिख रहे हैं।
कैसी बदमाशी कर रहे हो
वीडियो के साथ ही भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राजेश राठौर के बीच वार्ता का ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
राजेश कहते हैं, विधायक जी प्रणाम! इस पर विधायक कहते हैं कैसी बदमाशी कर रहे हो, मेरे फोटो की जगह किसका फोटो लगाया है। राजेश कहते हैं, संगठन के अध्यक्ष का फोटो लगा है।
विधायक कहते हैं कि कार्यक्रम कौन करा रहा है, मुख्यमंत्री को कौन ला रहा है। मेरा फोटो क्यों नहीं लगा है। राजेश ऊपर की तरफ फोटो लगा होने की बात कहते हैं। विधायक इस पर कहते हैं कि मेरे नाम से एलर्जी है तो ऊपर से भी हटवा दो। मेहरबानी मत करो।
खबरें और भी
अनावरण पट्टिका पर हो मेरा नाम
वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा की स्थापना के मामले में पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश भी मैदान में उतर आए हैं। मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर उन्होंने कहा है कि प्रतिमा की अनावरण पट्टिका में सिर्फ उनका नाम होना चाहिए। वर्ष 2007 से 2012 के कार्यकाल में स्वीकृति कराकर उन्होंने मूर्ति लगवाई थी। राठौर समाज ने 25 वर्ष पूर्व यह मूर्ति खरीदी थी, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने से प्रतिमा नहीं लग सकी थी।
मैं छोटा कार्यकर्ता हूं। विधायक जी के आगे मेरी कोई हैसियत नहीं है। दो होर्डिंग में विधायक के फोटो थे, लेकिन एक होर्डिंग में उनका फोटो लगने से रह गया। इस पर विधायक जी ने मेरा हाेर्डिंग हटवा दिया। मैंने अपने पैसे से होर्डिंग लगवाया विधायक से उन्होंने कहा कि होर्डिंग हटवाने से पहले वह बात कर लेते। उन्होंने मेरा होर्डिंग हटवाकर अपना होर्डिंग वहां लगवा दिया है। पार्टी नेतृत्व को जानकारी दी है।
-प्रदीप राठौर, सदस्य प्रदेश सोशल मीडिया ओबीसी मोर्चा भाजपा
इस मामले में मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। आप समिति के पदाधिकारियों से बात कर लीजिए। मुझे मोहरा बनाया गया है।
-डाॅ. जीएस धर्मेश, विधायक
यह भी पढ़ें: लेखपाल ले रहा था घूस, रंगे हाथों पकड़े जाने पर टांगकर ले गई विजिलेंस की टीम; पुरंदरपुर का मामला