मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा आवास पर कालिख पोती, कांग्रेस ने 'गद्दार' बताकर मांगा इस्तीफा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गेट पर कालिख ...और पढ़ें
HighLights
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने गेट पर कालिख पोती और 'गद्दार' लिखा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की।
जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर कॉलोनी स्थित पैतृक आवास पर सोमवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा के जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में करीब 11 बजे प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लेकर पहुंचे। वहीं फिरोजाबाद में भी प्रदर्शन किया गया। मैनपुरी जिले में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आवास के गेट पर कालिख पोत दी और काले पेंट से ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं’ लिख दिया। इसके बाद कुछ देर तक नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद नहीं था। प्रदर्शनकारी कुछ देर नारेबाजी करने के बाद वहां से चले गए। उनके जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गेट पर पोती गई कालिख व लिखे गए शब्दों को साफ कराया। पुलिस अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे फोटो और वीडियो के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने गेट को साफ करवा दिया है।

सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन
पैतृक आवास पर प्रदर्शन के बाद आगरा महानगर कांग्रेस के नेताओं ने सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन किया। इसमें मथुरा से आए कांग्रेस पदाधिकारी और संगठन महासचिव अनिल यादव भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
पुलिस पहचान के कर रही है प्रयास
आवास पर हुए प्रदर्शन और गेट पर कालिख पोते जाने की घटना के फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनकारियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पिता ने जताई नाराजगी
पैतृक आवास में ज्ञानेश कुमार के पिता डॉ. सुबोध कुमार रहते हैं। प्रदर्शन के दौरान वह भी घर पर नहीं थे। वे इस प्रदर्शन से आहत हैं। उनका कहना है कि बेटे से अगर कोई नाराजगी है तो उनके सामने विरोध जताएं। यहां विरोध जताने का कोई मतलब नहीं था। कांग्रेसियों ने यहां आकर प्रदर्शन किया। यह गलत है। छह माह पहले भी ऐसा किया था। उन्हें कुछ नामों की जानकारी मिली है। उनके खिलाफ वे पुलिस से शिकायत करेंगे।
एसआई गौरव गुप्ता की ओर से कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जानलेवा हमला, रास्ता अवरोध, सरकारी कार्य में बाधा, गृह अतिचार, दंगा, मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोपों के साथ ही लोक व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में आठ नामजद और 20 अज्ञात शामिल हैं। मुकदमे में मुकेश धनगर, अनिल यादव, राजेश, मुकेश गौड़, करण सिंह निषाद, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, राजा गौतम नामजद हैं। आरोपित सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित किए गए हैं। सभी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार दोपहर एक बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर नगर में पैदल मार्च निकाला। इसके बाद मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, नगर अध्यक्ष डॉ. नवीन ने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली की स्वतंत्र समीक्षा तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें- कैसे हुई संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत? 11 मिनट के CCTV में कैद! प्राइवेट पार्ट काटा
यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया खुलासा, प्राइवेट पार्ट काटने की जांच जारी
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेसी
फिरोजाबाद। मुख्य चुनाव को हटाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह कांग्रेसियों ने मार्च निकाला और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किया। इस दौरान पद से हटाने और गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की। दोपहर एक बजे राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
