Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: ताजमहल की बुर्जी में लगेगी स्टेनलेस स्टील की रॉड, बदले जाएंगे टूटी जाली व छज्जे के पत्थर

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 12:46 PM (IST)

    ताजमहल स्थित शाही मस्जिद के सामने बनाई गईं बुर्जियों से उसकी सुंदरता में चार चांद लगते हैं। स्मारक की यमुना किनारा स्थित उत्तर-पश्चिमी बुर्जी का संरक् ...और पढ़ें

    ताजमहल की बुर्जी में लगेगी स्टील की रॉड। (फाइल)
    ताजमहल की बुर्जी में लगेगी स्टील की रॉड। (फाइल)

    आगरा, जागरण संवाददाता। मुगल काल में स्मारकों के निर्माण में इस्तेमाल की गईं लोहे की राड और क्लैंप अब स्मारकों के संरक्षण में मुसीबत बन रहे हैं। उनमें जंग लगने की वजह से पत्थर चटक रहे हैं। ताजमहल की यमुना किनारा स्थित उत्तर-पश्चिमी बुर्जी में लगी लोहे की राड की जगह पर स्टेनलेस स्टील या कापर की राड लगाई जाएगी। यहां टूटी जाली व छज्जे के पत्थरों को भी बदला जाएगा।

    दुनिया में ताजमहल जितना अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, उतना ही वह साम्यता के लिए भी जाना जाता है। ताजमहल स्थित शाही मस्जिद के सामने बनाया गया मेहमानखाना हो या फिर बुर्जियों के सामने बनाई गईं बुर्जियां, इससे उसकी सुंदरता में चार चांद लगते हैं। स्मारक की यमुना किनारा स्थित उत्तर-पश्चिमी बुर्जी का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा कराया जाएगा। यहां जगह-जगह से पच्चीकारी के पत्थर निकल गए हैं।

    छज्जे व जाली के पत्थर कुछ जगह से टूटे हुए भी हैं। यहां पच्चीकारी के निकले हुए सफेद संगमरमर के साथ ही काले व पीले रंग के पत्थर भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बुर्जी के ऊपर लगे पिनेकल (सुर्री) को भी चेक किया जाएगा। मुगल काल में पिनेकल में लोहे की राड इस्तेमाल की गई थीं। अब जंग लगने पर राड के फूलने पर पत्थर चटक रहे हैं। संरक्षण कार्य के दौरान बुर्जी के पिनेकल को ऊपर से खोलकर चेक किया जाएगा।

    लोहे की राड के स्थान पर कापर या स्टेनलेस स्टील की राड लगाई जाएगी। एएसआइ ने इसके लिए निर्माण सामग्री की आपूर्ति को 4.08 लाख रुपये का टेंडर किया है। संरक्षण कार्य को बसई घाट की तरफ पाड़ बांधी जाएगी। संरक्षण कार्य पर निर्माण सामग्री व मजदूरी समेत 30 लाख रुपये से अधिक व्यय होंगे।

    खबरें और भी

    अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल की उत्तर-पश्चिमी बुर्जी के संरक्षण में लगभग छह माह का समय लगेगा। अधिक ऊंचाई पर काम होने की वजह से अधिक समय लगता है। बुर्जी के पिनेकल की राड की स्थिति को देखने के बाद उसे बदला जाएगा।