Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उमस और पसीने का है मौसम, Youths को राहत के साथ स्टाइलिश लुक दे रहे ओवर साइज और ड्रॉप शोल्डर टी-शर्ट

    By Harikant Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 01:31 PM (IST)

    आगरा में युवा ओवर साइज और ड्रॉप शोल्डर टी-शर्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। ये टी-शर्ट गर्मी और उमस में आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देती हैं, ...और पढ़ें

    आगरा के एक आउटलेट में ड्रॉप शोल्डर्स शर्ट्स।

    आगरा के एक आउटलेट में ड्रॉप शोल्डर्स शर्ट्स।

    जागरण संवाददाता, आगरा। फैशन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड करता रहता है। मौसम और सीजन के हिसाब से सोशल मीडिया पर जो आउटफिट्स वायरल होते हैं, वह ट्रेंड बन जाता है। आजकल बाजारों में ओवर साइज शोल्डर, प्रिंटेडे काॅटन शर्ट और ड्रॉप शोल्डर टी-शर्ट का ट्रेंड युवाओं में छाया हुआ है।

    समर वेकेशन पार्टी हो या फिर बाहर पिकनिक पर घूमने जाने हो । इन सभी अवसरों के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है। गर्मी में कूल फील कराती है। इसके अलावा इन्हें पार्टी और फंक्शन में स्टाइलिश लुक के लिए भी पहना जा सकता है । कंधे खुले और ढ़ीले होने के चलते इनमें हवा आराम से आर-पार जा सकती है।

    जिससे पसीना नहीं आता और गर्मी में शरीर को काफी हद तक राहत देते हैं। शहर के प्रमुख बाजार राजा मंडी, शाहगंज, सिंधी मार्केट और कारगिल पर कई दुकानों और माल में इनकी खूब बिक्री हो रही है। इनकी खास बात है कि यह गर्मी में शरीर को आराम देते हैं पसीना सोख लेती है। देखने में भी बेहद शानदार होनी है।

    राजा मंडी में मनीष कलेक्शन के नामित बताते हैं कि युवाओं के बीच ड्राप शोल्डर टी-शर्ट का चलन इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि गर्मी और उमस में सबसे ज्यादा आरामदायक हैं। इनके शोल्डर पर सिलाई थोड़ी नीचे होनी है और शोल्डर चौड़े होते हैं। ढीले-ढाले होने के कारण लुक भी इनका बेहद शानदार होता है।

    खबरें और भी

    कई वैरायटी में उपलब्ध हैं। प्रिंटेड टी-शर्ट और हाफ बाजू की शर्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। इनकी कीमत 500 से 1200 रुपये से शुरू हो रही है।



    ड्रोप शोल्डर पहनने में कूल होते हैं। बाहर घूमने में बेहद आरामदायक होते हैं। लुक भी इनका बेहद खास होता है। लूज फिट जींस के साथ इनका लुक और शानदार आता है।

    - अमन यादव, शास्त्रीपुरम

    मुझे बाहर घूमने जाना है, इसलिए ऐसे कपड़े खरीदे है जो आरामदायक हो और देखने में भी स्टायलिश और मार्डन लुक दें लिए लिए आवर साइज और ड्राप शोल्डर टी-शर्ट खरीदीं हैं।

    - शुभम साहू, लोहामंडी