विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taj Mahal के पास पसरा सन्नाटा, बाजार बंद, केंद्रीय राज्य मंत्री से करेंगे कारोबारी आज मुलाकात

By Nirlosh KumarEdited By: Tanu Gupta
Updated: Sun, 02 Oct 2022 08:03 AM (IST)

Supreme Court on Taj Mahal सुबह 10 बजे ताजगंज के कारोबारी व निवासी पुरानी मंडी पर एकत्र होंगे। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के निवास पर जाएंगे। ताजमहल के पास 500 मीटर की परिधि में सु्प्रीम कोर्ट ने लगा दी है व्यावसायिक गतिविधि पर रोक।

ताजमहल के पास ताजगंज बाजार की बंद दुकानें।
ताजमहल के पास ताजगंज बाजार की बंद दुकानें।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार सुबह ताजगंज में बाजार नहीं खुला। यहां सूर्योदय के साथ ही दुकानें खुल जाया करती थीं। सभी दुकानें बंद देखकर पर्यटक भी सवाल करते नजर आए। उन्हें पानी और चाय ले लिए भी तरसना पड़ा। सुबह 10 बजे क्षेत्रीय निवासी व कारोबारी पुरानी मंडी चौराहा पर एकत्र होंगे। वहां से केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साकेत कालोनी स्थित निवास पर जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः Tajmahl: ताजगंज में व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने के लिए एडीए का फरमान, 17 तक बंद करें प्रतिष्ठान

सुबह होते ही ताजगंज का ये बाजार हो जाता था कभी गुलजार, आज पसरा है सन्नाटा।

सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी है ताजमहल के पास ये रोक

ताज पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 सितंबर को ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश किया था। कोर्ट ने यह आदेश एमसी मेहता बनाम यूनियन आफ इंडिया वाद के साथ जनहित याचिका को जोड़ते हुए किया था। आदेश के अनुपालन में एडीए द्वारा व्यावसायिक गतिविधियों को चिह्नित करने के लिए क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है। एडीए ने 17 अक्टूबर तक सभी व्यावसायिक गतिविधियों को बन्द करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद व्यावसायिक गतिविध संचालित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय कारोबारियों व निवासियों ने सुप्रीम लड़ाई के लिए ताजगंज डवलपमेंट फाउंडेशन का गठन किया है।

ताजगंज में बंद दुकानों के बाहर से बच्चों के साथ गुजरती महिला पर्यटक।

यह भी पढ़ेंः Gandhi Jayanti: 84 साल पहले आगरा आए थे महात्मा गांधी, यादें हैं अब एडीए के ताले में बंद

ताजमहल के पास बाजार बंद रखने का निर्णय ले लिया था कल ही

शनिवार को फाउंडेशन ने रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। बाजार में संपर्क कर दुकानदारों व कारोबारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की थी। रविवार को पर्यटक अधिक संख्या में आते हैं। रविवार सुबह ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी गेट और 500 मीटर की परिधि में आ रहे ताजगंज बाज़ार की दुकानें नहीं खुलीं। जहां सूर्योदय के साथ चहल-पहल शुरू हो जाया करती थी, वहां सन्नाटा पसरा रहा। ताजगंज डवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष गाइड नितिन सिंह ने बताया कि ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी गेट स्थित बाजार, ताजगंज का बाजार पूरी तरह बंद है। सुबह 10 बजे सभी पुरानी मंडी चौराहे पर एकत्र होंगे। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री से मुलाकात की जाएगी।