योगी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज: आगरा और अलीगढ़ मंडल से दो विधायकों को मिल सकता है मौका
योगी मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में आगरा और अलीगढ़ मंडल से दो विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। मथुरा से श्रीकांत शर्मा और अलीगढ़ के खैर से सुरेंद्र ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। योगी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार रविवार को होने जा रहा है। विधान सभा चुनाव से पहले ब्रज में भी भाजपा जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश कर रही है। संभावित छह नए मंत्रियों में आगरा और अलीगढ़ मंडल से दो विधायकों को मौका मिल सकता है। इनमें मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा और अलीगढ़ के खैर से सुरेंद्र दिलेर को मिल सकता है।
मथुरा से श्रीकांत शर्मा और अलीगढ़ के खैर से सुरेंद्र दिलेर के चल रहे नाम
आगरा और अलीगढ़ मंडल में 40 में से 33 विधायक भाजपा के हैं। आगरा में सभी नौ विधायक भाजपा के हैं और मथुरा में पांच विधायक भाजपा के हैं। वहीं अलीगढ़ में सात विधायक भाजपा के हैं। आगरा से एससी में महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य और ब्राह्मणों में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहले से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में हैं। वहीं ओबीसी कोटे से धर्मवीर प्रजापति को होमगार्ड मंत्री बनाया गया है।
कुछ मंत्रियों के बदले जा सकते हैं विभाग
जाट समाज से मथुरा से चौ. लक्ष्मीनारायण भी मंत्री हैं। अलीगढ़ की अतरौली से विधायक संदीप सिंह बेसिक शिक्षा मंत्री हैं। मैनपुरी में चार में से दो विधायक भाजपा के हैं। यहां सदर सीट से विधायक बने जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री हैं।
दो दिन से लखनऊ में जमे हैं मंत्री
अब मंत्रिमंडल विस्तार में ब्राह्मण समाज से मंत्री बनने पर मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है। वे पहले याेगी सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। वहीं एससी में अलीगढ़ के खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर को मौका मिल सकता है। वर्तमान मंत्रियों में से कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं। वर्तमान मंत्रियों के साथ ही मंत्री पद मिलने की उम्मीद वाले विधायक लखनऊ में दो दिन से डेर जमाए हैं।