Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ताजमहल मुफ्त में घूमने का आया मौका; शाहजहां-मुमताज की असली कब्र देखने को मिलेंगी, पढ़िए कब मिलेगी फ्री में एंट्री

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 03:43 PM (IST)

    Taj Mahal Free For Tourist ताजमहल में छह से आठ फरवरी तक शाहजहां का 369वां उर्स मनाया जाएगा। तहखाना में स्थित कब्रों पर ही होती हैं उर्स की रस्में। तीन ...और पढ़ें

    Taj Mahal: इस बार मनेगा 369वां उर्स, तहखाना में कब्रों को खोला जाएगा।
    Taj Mahal: इस बार मनेगा 369वां उर्स, तहखाना में कब्रों को खोला जाएगा।

    HighLights

    1. इस बार मनेगा 369वां उर्स
    2. तहखाना में कब्रों को खोला जाएगा

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहंशाह शाहजहां का 369वां उर्स छह से आठ फरवरी तक ताजमहल में मनाया जाएगा। उर्स में ताजमहल का तहखाना खुलेगा और शाहजहां व मुमताज की असली कब्रें देखने का अवसर पर्यटकों को मिलेगा।

    ये रहेंगे कार्यक्रम

    • छह फरवरी को गुस्ल की रस्म के साथ उर्स की शुरुआत होगी
    • दोपहर दो बजे मुख्य मकबरे में तहखाना में स्थित कब्रों को खोला जाएगा
    • गुस्ल की रस्म के बाद फातिहा, मिलादुन्नबी, मुशायरा होगा
    • सात फरवरी को दोपहर दो बजे संदल चढ़ाया जाएगा
    • मुख्य मकबरे पर कव्वाली होगी
    • आठ फरवरी को सुबह कुरानख्वानी और कुल की रस्म के बाद कव्वाली होगी
    • उर्स कमेटी द्वारा चादरपोशी की जाएगी
    • मुख्य आकर्षण का केंद्र खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी द्वारा चढ़ाई जाने वाली सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक सतरंगी हिंदुस्तानी चादर रहेगी
    • शाम को फोरकोर्ट में लंगर वितरित किया जाएगा
    • सूर्यास्त के बाद मुख्य मकबरे में फातिहा के साथ उर्स संपन्न होगा

    इतने समय ताजमहल रहेगा फ्री

    छह व सात फरवरी को दोपहर दो बजे से और आठ फरवरी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ताजमहल में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। एंपरर शाहजहां उर्स सेलीब्रेशन ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष इब्राहिम हुसैन जैदी ने उर्स में तीनों दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक निश्शुल्क प्रवेश देने की मांग की है।

    ये भी पढ़ेंः यूपी में हनुमान जी का ऐसा मंदिर को जहां पत्र भेजकर मांगते हैं मन्नत, बाबा नीब करौरी से जुड़ी है एक कहानी