Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंतजार खत्म: शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का नाइट व्यू देखने आएं आगरा, जब बरसेगा चांद का नूर, वाह-वाह कहेंगे कद्रदान

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 08:26 AM (IST)

    Taj Mahal Night View On Sharad Purnima 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा पर ताज रात्रि दर्शन को पर्यटक वर्षभर इंतजार करते हैं। हर बार की तरह ...और पढ़ें

    Taj Mahal: ताजमहल का प्रतीकात्मक फोटो उपयोग किया गया है।
    Taj Mahal: ताजमहल का प्रतीकात्मक फोटो उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. 15 से 19 तक होगा ताज रात्रि दर्शन, 17 को शरद पूर्णिमा
    2. मुख्य मकबरे तक जाते थे पर्यटक, रातभर खुलता था स्मारक

    जागरण संवाददाता, आगरा। Taj Mahal Night View शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की शीतल किरणें जब ताजमहल की पच्चीकारी में जड़े कीमती पत्थरों पर पड़ेंगी तो वह चमकेंगे। चमकी के कद्रदान इस नजारे के लिए वर्षभर इंतजार करते हैं। पच्चीकारी में जड़े कीमती पत्थर जब चमकेंगे तो उसे देखने वाले पर्यटक वाह-वाह कर उठेंगे।

    शरद पूर्णिमा पर 15 से 19 अक्टूबर तक इस बार चार दिन ही ताज रात्रि दर्शन होगा। 18 अक्टूबर को शुक्रवार होने से ताजमहल बंद रहेगा और रात्रि दर्शन नहीं होगा। ताजमहल वर्ष 1984 से पूर्व शरद पूर्णिमा पर रात भर खुलता था। उसमें मेले जैसे नजारा रहा करता था। मुख्य मकबरे पर पर्यटकों के उतरने के लिए रेलिंग हटाकर लकड़ी के स्लीपर आदि से रैंप बनाया जाता था। सीढ़ियों से पर्यटक ऊपर जाते थे और रैंप से नीचे उतरा करते थे।

    कभी होटलों में कम पड़ जाते थे कमरे

    होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान कहते हैं कि उस समय ताजगंज, यमुना किनारा रोड और एमजी रोड के होटलों में कमरे कम पड़ने पर टेंट लगाकर पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था कराई जाती थी। उस समय ताजमहल में रात में पेट्रोमैक्स लगाकर रोशनी का इंतजाम किया जाता था। पुलिस की अस्थाई चौकी बनाई जाती थी, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते थे।

    लंबे समय तक बंद रहा था रात्रि दर्शन

    सुरक्षा कारणों से वर्ष 1984 से 2004 तक ताजमहल रात्रि दर्शन बंद रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नवंबर, 2004 से ताजमहल का रात्रि दर्शन दोबारा शुरू हुआ, लेकिन पाबंदियां लग गईं। माह में पूर्णिमा पर पांच दिन (पूर्णिमा से दो दिन पूर्व और दो दिन बाद तक) रात्रि दर्शन होता है।

    खबरें और भी

    शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का रात्रि दर्शन होता है।

    इस बार चार दिन रात्रि दर्शन

    ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि शरद पूर्णिमा 17 अक्टूबर को है। इस बार ताज रात्रि दर्शन के मध्य में शुक्रवार होने से चार दिन ही रात में ताजमहल खुलेगा।

    ये भी पढ़ेंः क्लब में नौकरी लिए आगरा बुलाई डांसर से दुष्कर्म; पत्नी ग्राहकों को परोसने चली तो फ्लैट से कूदकर भागी युवती

    ये भी पढ़ेंः UP News: सेटेलाइट से निगरानी के बाद खेतों पर पहुंचे अधिकारी, पराली जलाने पर दो किसानों पर ठोंका जुर्माना

    केवल ऑनलाइन बुक होती है टिकट

    वर्तमान में एक दिन में अधिकतम 400 पर्यटक ताजमहल रात्रि दर्शन कर सकते हैं। 50-50 पर्यटकों के बैच को रात आठ से 12 बजे तक आधा-आधा घंटे के स्लाट में स्मारक में प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए एएसआई की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट एक दिन पूर्व तक बुक की जा सकती हैं। विदेशी पर्यटक का टिकट 750 रुपये, भारतीय पर्यटक का टिकट 510 रुपये और बच्चों का टिकट 500 रुपये हैं। मेहताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से भी ताज रात्रि दर्शन किया जा सकता है। 

    ताजमहल के दीदार के लिए टिकट बुक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – asi.payumoney.com या www.asiagracircle.in से टिकट बुक किए जा सकते हैं।