Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tajmahal घूमने आई अमेरिकी युवती का टूरिस्ट गाइड पर आ गया दिल, तीन महीने Live in में रही; अब थाने पहुंचा मामला

    By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 15 Jan 2026 10:32 PM (IST)

    ताजमहल देखने आगरा आई अमेरिकी युवती को एक टूरिस्ट गाइड से प्यार हो गया। तीन महीने तक वे लिव-इन में रहे, लेकिन विवाद के बाद मामला पर्यटन थाने पहुंचा। यु ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जासं, आगरा। मोहब्बत के प्रतीक ताजमहल का दीदार करने आई अमेरिकी युवती को ताजगंज के टूरिस्ट से प्यार हो गया। तीन महीने तक दोनों लिवइन में रहे। गुरुवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई तो मामला पर्यटन थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों की बातें सुनीं। बाद में युवती ने लिखित शिकायत देने से इन्कार कर दिया और गाइड को अपना दोस्त बताकर वापस अमेरिका लौट गई।

    अमेरिका की युवती अपने दोस्तों के साथ चार महीने पहले टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। वह आगरा में ताजमहल और किला देखने के लिए पहुंची। यहां उसकी मुलाकात ताजगंज में रहने वाले टूरिस्ट गाइड से हुई। गाइड ने युवती व उसके दोस्तों को आगरा भ्रमण कराया। इस दौरान युवती और गाइड के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने अलग-अलग जगहों पर एक साथ भ्रमण किया।

    पिछले तीन महीने से युवती गाइड के साथ लिविंग में रह रही थी। जानकारी के अनुसार वह दोनों अलग-अलग होटलों पर अन्य स्थानों पर रहे। गुरुवार को युवती ने वापस लौटने की बात कही तो गाइड से विवाद हो गया। मामला पर्यटन थाने पहुंचा, यहां पुलिस ने युवती और गाइड की शिकायतों को सुना। पुलिस के अनुसार युवती ने किसी भी तरह की शिकायत नहीं की और वापस अमेरिका लौट गई।

    थाना प्रभारी पर्यटन थाना ने बताया कि युवती ने लिविंग में रहने की बात से इन्कार किया है। उसने लिखकर दिया है कि गाइड से उसकी दोस्ती थी। वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती है। एसीपी ताज सुरक्षा पियूषकांत राय ने बताया कि युवती बालिग है और अपनी मर्जी से गाइड के साथ थी।

    खबरें और भी