विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taj Mahotsav 2025: ताज महोत्सव की शुरुआत आज, कैसे मिलेगा टिकट और कौन कलाकार करेंगे परफॉर्म? यहां देखिए लिस्ट

Published: Tue, 18 Feb 2025 09:13 AM (IST)

Taj Mahotsav 2025 इस बार 33वें महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम सदर ...और पढ़ें

मुख्य द्वार के पास बनाई गई ताजमहल की प्रतिकृति। यहां दर्शक सेल्फी ले सकेंगे l जागरण
मुख्य द्वार के पास बनाई गई ताजमहल की प्रतिकृति। यहां दर्शक सेल्फी ले सकेंगे l जागरण

HighLights

  1. महोत्सव की थीम ‘संस्कृति का महाकुंभ’ के अनुरूप की सजावट
  2. 10 दिन होंगे कार्यक्रम, 13 दिन तक शिल्प मेला
  3. शिल्पग्राम में वर्ष 1992 में ताज महोत्सव की शुरुआत हुई थी

जागरण संवाददाता, आगरा। शिल्प, कला, संस्कृति और व्यंजन के उत्सव को मंच सज गया है। शिल्पग्राम में मंगलवार शाम ताज महोत्सव की शुरुआत होगी। पहले दिन ब्रज की फूलों की होली और गायक श्रद्धा मिश्रा की प्रस्तुति से रंग जमेगा।

सोमवार को शिल्पग्राम व अन्य आयोजन स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। महोत्सव की थीम ‘संस्कृति का महाकुंभ’ के अनुरूप शिल्पग्राम की दीवारों पर पेंटिंग और सजावट की गई है।

शिल्पग्राम में 10 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 13 दिन तक शिल्प मेला चलेगा। प्रवेश शुल्क 50 रुपये है। तीन वर्ष तक के बच्चों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा।

इस बार 33वें महोत्सव का आयोजन

शिल्पग्राम में वर्ष 1992 में ताज महोत्सव की शुरुआत हुई थी। इस बार 33वें महोत्सव का आयोजन शिल्पग्राम समेत अन्य स्थलों पर किया जाएगा। शिल्पग्राम में सोमवार से शिल्पियों का आना शुरू हो गया। महोत्सव में 376 स्टाल बनाई गई हैं। इनमें शिल्पी व फूड स्टाल शामिल हैं। खुले स्थान पर भी स्टाल लगेंगी। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत मंगलवार शाम को उद्घाटन समारोह के साथ होगी। इसके लिए सोमवार को साउंड टेस्टिंग की गई। चार टिकट काउंटर बनाए गए हैं।

यहां से ले सकेंगे टिकट

ऑनलाइन टिकट स्मार्ट सिटी के मेरा आगरा एप, ताज महोत्सव की वेबसाइट से बुक किए जा सकेंगे। फन जोन में बच्चों के लिए झूले आकर्षण रहेंगे। साहित्य प्रेमियों के लिए सूरसदन में कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा।

क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि शिल्पग्राम में महोत्सव के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। शिल्पियों का आना शुरू हो गया है।

सुरक्षा की सख्त व्यवस्था

शिल्पग्राम में सुरक्षा के लिए अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। शिल्पग्राम परिसर में 100 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, मानीटरिंग रूम से निगरानी की जाएगी। पब्लिक अनाउंस सिस्टम से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा।

शिल्पग्राम में सोमवार को मुख्य मंच पर सजावट का काम करते कारीगर l जागरण

शिल्पग्राम में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

  • 18 फरवरी, श्रद्धा मिश्रा का गायन
  • 19 फरवरी, पदमश्री मालिनी अवस्थी का अवधी गायन
  • 20 फरवरी, अग्नि बैंड की प्रस्तुति
  • 21 फरवरी, आस्था गिल की प्रस्तुति
  • 22 फरवरी, ब्रजेश शांडिल्य का गायन
  • 23 फरवरी, पीयूष मिश्रा का गायन
  • 24 फरवरी, नितिन कुमार का गायन
  • 25 फरवरी, सुनील ग्रोवर की कामेडी नाइट
  • 26 फरवरी, कन्हैया मित्तल की भजन संध्या
  • 27 फरवरी, सचेत व परंपरा का गायन
  • 22 व 23 फरवरी, अटल उद्यान में पुष्प प्रदर्शनी
  • द आगरा ताज कार रैली व बाइक रैली 22 फरवरी
  • बटेश्वर में यमुना आरती व प्रेम प्रकाश दुबे के भजन 23 फरवरी
  • फतेहपुर सीकरी में साबरी बंधु की प्रस्तुति 24 फरवरी
  • शिल्पग्राम में वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम का परिधान शो धरोहर 26 फरवरी
  • सूरसदन में जरदोजी: हमारी धरोहर हमारी पहचान 27 फरवरी
  • होटल जेपी पैलेस में आगरा बियोंड द ताज सेमिनार 28 फरवरी से दो मार्च
  • ताज नेचर वाक या सूर सरोवर पक्षी विहार में बर्ड वाचिंग, फोटो गैलरी व फोटोग्रॉफी

यहां-यहां का शिल्प रहेगा

18 फरवरी से दो मार्च तक शिल्पग्राम लघु भारत में तब्दील नजर आएगा। यहां पंजाब की फुलकारी, कश्मीर की पश्मीना शाल, नोर्थ-ईस्ट के ड्राई फूल, आंध्र प्रदेश का काष्ठ वर्क, खुर्जा का पाटरी वर्क, सहारनपुर का वुड क्राफ्ट, वाराणसी का सिल्क, लखनऊ का चिकन वस्त्र, संभल का बोनक्राफ्ट, भदोही के कारपेट, फिरोजाबाद के कांच उत्पाद आदि मिलेंगे। 

Read Also: 'पापा ने मम्मी को मार डाला और शव को लटका दिया', 5 साल की बच्ची ने ड्राइंग बनाकर बताई हत्या की वारदात

Read Also: सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और चुरा ले गए 'मसक्कली व बादशाह'... सीसीटीवी से चोरों की तलाश में जुटी मेरठ पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।