यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taj Mahotsav 2025: सुनील ग्रोवर की कॉमेडी और सचेत व परंपरा का गायन, नोट कीजिए ताज महोत्सव के कार्यक्रमों की डेट
Taj Mahotsav 2025 सुनील ग्रोवर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को गुदगुदाएंगे तो भजन गायक कन्हैया मित्तल अपने भजनों से श्रोताओं पर भक्ति रस बरसाएंगे। जस्सी ...और पढ़ें

HighLights
- अधिकारियों ने शिल्पग्राम का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था
- दर्शक दीर्घा में बनेंगे ब्लाक, एलईडी लगाकर करेंगे प्रसारण
- ताज महोत्सव में निगरानी को लगेंगे 100 सीसीटीवी कैमरे
जागरण संवाददाता, आगरा। Taj Mahotsav 2025: ताज महोत्सव में सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शिल्पग्राम परिसर व उसके बाहर 100 सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।। पुलिसकर्मियों के अलावा 60 सिक्योरिटी गार्ड्स भी तैनात किए जाएंगे। पब्लिक अनाउंस सिस्टम लगाया जाएगा।
विभिन्न स्थानों पर एलईडी लगाकर मुख्य मंच पर होने वाले कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। पिछली बार गुरु रंधावा के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ था, जिससे इस बार दर्शक दीर्घा में ब्लाक बनाकर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
तीन दिन में शुरू होगा महोत्सव
ताज महोत्सव में अब केवल तीन दिन बचे हैं। शुक्रवार शाम शिल्पग्राम स्थित पर्यटन निगम के रेस्टोरेंट में मंंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह, पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गाैड और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने महोत्सव की तैयारियाां जानने को बैठक की। महोत्सव में 376 स्टाल लगेंगी, जिनकी बुकिंग हो चुकी है। छोटी स्टाल के आवेदन आ रहे हैं, जिनके लिए खुली जगह पर व्यवस्था की जा रही है। चार टिकट काउंटर बनाए जाएंगे।
अधिकारियों ने दिए निर्देश
बैठक के बाद अधिकारियों ने शिल्पग्राम में बनीं शिल्पी स्टाल, मुख्य मंच, झूले की जगह का निरीक्षण किया। दर्शक दीर्घा में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को मोबाइल टायलेट की व्यवस्था करने को कहा गया। शिल्पग्राम के बाहर ताज पूर्वी गेट रोड पर आकर्षक लाइटिंंग व सजावट के निर्देश दिए गए।
खबरें और भी
.jpg)
यहां होंगे कार्यक्रम
महोत्सव में 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम, सदर बाजार, सूरसदन, सेल्फी प्वाइंट आइ लव आगरा, यमुना आरती स्थल पर कार्यक्रम होंगे। शिल्पग्राम में 18 फरवरी से दो मार्च तक शिल्प मेला रहेगा। ताज व्यू गार्डन में 22 व 23 फरवरी, फतेहपुर सीकरी में 23 फरवरी, बटेश्वर में 22 फरवरी, ताज नेचर वाक व सूर सरोवर पक्षी विहार में 28 फरवरी से दो मार्च तक कार्यक्रम होंगे।
शिल्पग्राम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम
- 18 फरवरी, श्रद्धा मिश्रा का गायन
- 19 फरवरी, पद्मश्री मालिनी अवस्थी का अवधी गायन
- 20 फरवरी, अग्नि बैंड की प्रस्तुति
- 21 फरवरी, आस्था गिल का गायन
- 22 फरवरी, ब्रजेश शांडिल्य का गायन
- 23 फरवरी, पीयूष मिश्रा का गायन
- 24 फरवरी, नितिन कुमार का गायन
- 25 फरवरी, कॉमेडी नाइट में सुनील ग्रोवर
- 26 फरवरी, कन्हैया मित्तल की भजन संध्या
- 27 फरवरी, सचेत व परंपरा का गायन
कैलाश खेर की नहीं मिली डेट
महोत्सव समिति कैलाश खेर व श्रेया घोषाल जैसे कई अन्य बड़े कलाकारों को बुलाने पर विचार कर रही थी। उनकी डेट उपलब्ध नहीं होने से उनके कार्यक्रम महोत्सव में नहीं लगाए जा सके और उनके स्थान पर अन्य कलाकारों को आमंत्रित करना पड़ा।