Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taj Mahotsav 2025: गुदगुदाएंगे सुनील ग्रोवर, तो भक्ति रस बरसाएंगे कन्हैया मित्तल; देखिए कार्यक्रम का शेड्यूल

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 07:48 AM (IST)

    Taj Mahotsav 2025 Schedule ताज महोत्सव 2025 में सुनील ग्रोवर और कन्हैया मित्तल सहित कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 18 से 27 फरवरी तक चलने वाले ...और पढ़ें

    ताजमहोत्सव में सुनील ग्रोवर दर्शकों को गुदगुदाएंगे।
    ताजमहोत्सव में सुनील ग्रोवर दर्शकों को गुदगुदाएंगे।

    HighLights

    1. 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में होंगी कलाकारों की प्रस्तुतियां
    2. बटेश्वर में यमुना आरती व भजन, फतेहपुर सीकरी में सूफी संगीत

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताज महोत्सव में सुनील ग्रोवर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को गुदगुदाएंगे तो भजन गायक कन्हैया मित्तल अपने भजनों से श्रोताओं पर भक्ति रस बरसाएंगे।

    पद्मश्री मालिनी अवस्थी अवधी गीतों की मिठास महोत्सव में घोलेंगी तो जस्सी गिल, सचेत व परंपरा, नितिन कुमार अपने गीतों पर दर्शकों को झुमाएंगे। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने कलाकारों के प्रस्तावित कार्यक्रम तय कर दिए हैं। बटेश्वर में यमुना आरती के साथ भजन गूंजेंगे तो फतेहपुर सीकरी की फिजां सूफी संगीत की रूमानियत घुलेगी।

    18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में होंगी कलाकारों की प्रस्तुतियां

    ताज महोत्सव आयोजन समिति की पहली बैठक में 18 फरवरी से दो मार्च तक ताज महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया था। 13 दिन तक शिल्पग्राम में कलाकारों के कार्यक्रम कराने पर विचार किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। शिल्पग्राम में 18 फरवरी को ताज महोत्सव का उद्घाटन और 27 फरवरी को समापन होगा। महोत्सव में 18 से 27 फरवरी तक ही कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

    बटेश्वर में यमुना आरती व भजन, फतेहपुर सीकरी में सूफी संगीत

    शिल्पग्राम में शिल्प मेला जरूर 18 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा। शिल्प मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नहीं होंगी। मंगलवार को ताज महोत्सव आयोजन समिति ने शिल्पग्राम, फतेहपुर सीकरी, ताज व्यू गार्डन और बटेश्वर में होने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी। बटेश्वर में पहली बार महोत्सव में कार्यक्रम कराया जाएगा।

    महोत्सव में प्रस्तावित कार्यक्रम

    शिल्पग्राम में कार्यक्रम

    • 18 फरवरी: श्रद्धा मिश्रा का गायन
    • 19 फरवरी: पद्मश्री मालिनी अवस्थी का अवधी गायन
    • 20 फरवरी: अग्नि बैंड की प्रस्तुति
    • 21 फरवरी: आस्था गिल या जस्सी गिल का गायन
    • 22 फरवरी: ब्रजेश शांडिल्य का गायन
    • 23 फरवरी: पीयूष मिश्रा या कनिका कपूर का गायन
    • 24 फरवरी: नितिन कुमार का गायन
    • 25 फरवरी: सुनील ग्रोवर की कामेडी
    • 26 फरवरी: कन्हैया मित्तल का भजन गायन
    • 27 फरवरी: सचेत एवं परंपरा का गायन

    खबरें और भी

    फतेहपुर सीकरी

    23 फरवरी: साबरी ब्रदर्स का सूफी गायन

    ताज व्यू गार्डन

    22 फरवरी: कुमार सत्यम की गजल व फ्लावर शो

    बटेश्वर

    22 फरवरी: यमुना आरती व प्रेमप्रकाश दुबे का भजन गायन

    कैलाश खेर की नहीं मिली डेट

    महोत्सव समिति कैलाश खेर व श्रेया घोषाल जैसे कई अन्य बड़े कलाकारों को बुलाने पर विचार कर रही थी। उनकी डेट उपलब्ध नहीं होने से उनके कार्यक्रम महोत्सव में नहीं लगाए जा सके और उनके स्थान पर अन्य कलाकारों को आमंत्रित करना पड़ा।

    ये भी पढ़ेंः Milkipur By Election Voting Live: मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदान आज, बीजेपी-सपा के बीच कड़ी टक्कर

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में फिर से सक्रिय होगा विक्षोभ, सुबह-शाम कोहरा छाने और दिन में धूप निकलने का पूर्वानुमान